वेनेज़ुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर खड़गे का ट्रंप पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वेनेज़ुएला में अमेरिका की कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की है।
खड़गे ने कहा कि वेनेज़ुएला में जो हालात बन रहे हैं, वे पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक हैं और ट्रंप डर की राजनीति के ज़रिए वैश्विक दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग ताक़त के ज़ोर पर अपने प्रभाव और क्षेत्र को बढ़ाने का सपना देखते हैं, वे ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाते।
इस बीच अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले जाकर ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों में मुक़दमा चलाने की बात कही है। मादुरो ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने देश के तेल संसाधनों पर क़ब्ज़े की साज़िश बताया है।
#Venezuela #MallikarjunKharge #DonaldTrump #USPolitics #WorldPolitics #InternationalNews #Congress #GlobalNews
#🫨घर में घुसकर राष्ट्रपति का अपहरण🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट