#🤗हार्दिक ने गर्लफ्रेंड संग मनाई दिवाली 🪔 हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. ये दोनों हाल ही में वेकेशन एंजॉय कर रहे थे और इसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें कन्फर्म हुईं. अब दिवाली के मौके पर सोमवार को हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक साथ स्पॉट हुए और दोनों ने रेड कलर की आउटफिट पहनी हुई थी. मॉडल ने लाल रंग का सलवार सूट पहना था तो क्रिकेटर ने लाल रंग का कुर्ता और काले रंग की ट्राउजर पहनी थी. इस कपल को देखते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया. हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया.
#😎 हार्दिक पांड्या #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢21 अक्टूबर के अपडेट 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट