🗞 राजस्थान अपडेट
21K Posts • 103M views
Naman News
641 views
#🇮🇳 देशभक्ति #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #राजस्थान न्यूज #राजस्थान न्यूज।। सेवली ग्राम पंचायत में उल्टा झंडा… सवाल सीधा है—क्या व्यवस्था भी उलटी हो गई?” 📍 लोकेशन टैग सेवली गांव, बालोतरा जिला (राजस्थान) सेवली गांव की ग्राम पंचायत में आज एक ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। 🇮🇳 तिरंगा उल्टा लगा मिला— क्या ये सिर्फ लापरवाही है या फिर ज़िम्मेदारियों की दिशा भी उलटी हो चुकी है? तिरंगा हमारी शान है, सम्मान है, और ग्राम पंचायत जैसी जिम्मेदार संस्था से ऐसी गलती कई सवाल छोड़ जाती है। ❓ कौन ज़िम्मेदार है? ❓ क्या होगी कार्रवाई?
14 likes
10 shares
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन। रूपबास, शहर रूपबास के बड़े हनुमान मंदिर परिसर में वीरांगना रूप कवर जन सांस्कृतिक मंच की ओर से भक्ति रस के कवि द्वारकाधीश विरही के मुख्य आतिथ्य एवं देवेंद्र गौड की अध्यक्षता तथा मंच के संरक्षक हरिशंकर शर्मा वरिष्ठ शिक्षक नेता, कवि गीतम सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के सानिध्य में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। मंच के महामंत्री गीतम सिंह परमार ने बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन की जानकारी दी। इसके बाद में मंच के संयोजक ज्ञानी राम अज्ञानी, कवि मनोज खंडूजा, बालकवि प्रणय शर्मा यश, कवियत्री मीनाक्षी सारस्वत, कवि अंकित गोला, कवियत्री साधना शर्मा व मुख्य अतिथि भक्ति रस के कवि द्वारकाधीश विरही ने मां सरस्वती, वीणा वादिनी,व मां शारदे के गुणगान कर वंदना प्रस्तुत की। मंच के संरक्षक हरिशंकर शर्मा ने बसंत पंचमी के दिवस पर मां सरस्वती पूजन के महत्व की जानकारी देकर बताया की मां शारदे विद्या की देवी का सभी युवाओं को प्रातः कालीन स्मरण कर वंदना करनी चाहिए। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती के अवसर पर भी उन्हें याद किया गया।
19 likes
5 shares