Naman News
769 views • 3 months ago
#🆕 ताजा अपडेट #लव मैरिज 👰🏻🤵🏻 #बहन भाई #ब्रेकिंग न्यूज #📰 बिहार अपडेट
पति को छोड़कर महिला ने भाई से की कोर्ट मैरिजः पहला पति बना गवाह, बोला- मुझसे भी लव मैरिज की थी, महिला ने कहा- भाई से बॉन्डिंग अच्छी हैं
वैशाली में एक महिला ने पति को छोड़कर अपने रिश्ते में लगने वाले भाई से शादी कर ली है। महिला का नाम रानी कुमारी है। उसके पति का नाम कुंदन कुमार है। महिला के नए पति का नाम गोविंद कुमार है। कुंदन खुद कोर्ट में गवाह बना और रानी की शादी गोविंद से करवा दी।
शादी के बाद महिला का कहना है कि, 2011 में उसने कुंदन से कोर्ट में लव मैरिज की थी। हमारे 3 बच्चे हैं। लेकिन मैं अब गोविंद के साथ रहना चाहती हूं। हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।
महिला का कहना है कि बच्चे मेरे पुराने पति के पास ही रहेंगे। मैं और गोविंद फिर से नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।
#वैशाली #vaishali #Bihar
10 likes
11 shares