दीपक

122 Posts • 69K views
Naman News
920 views 20 days ago
#काॅकरोच जनता पार्टी #काॅकरोच #अभिजीत दीपके, काक्रोच जनता पार्टी फाउंडर #अभिजीत दीपके #जंतर-मंतर Jantar Mantar पर भारी हंगामा! भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस ने दबोचा दिल्ली का जंतर-मंतर इस वक्त देश के युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई का सबसे बड़ा अखाड़ा बन चुका है। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के समर्थन और नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) भी आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। लेकिन आंदोलन की शुरुआत होते ही जंतर-मंतर पर भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला। ​अभिजीत दीपके ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट की गई थी और वह किसी तरह पुलिस की गिरफ्त से भागकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं। वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अचानक आगे बढ़कर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी (Ink Attack on Abhijit Dipke)। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। ​इस हमले और हंगामे के बावजूद अभिजीत दीपके ने अपने तेवर ढीले नहीं किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "20 जुलाई को संसद चलो अभियान" हर हाल में होकर रहेगा। साथ ही उन्होंने देश भर के युवाओं से हर राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है।
16 likes
9 shares