देवबंद न्यूज़

8 Posts • 110 views
Rajeev Tomar
606 views 1 months ago
ब्रेकिंग न्यूज - जनपद सहारनपुर/ देवबंद भारतीय किसान यूनियन तोमर *💥चाचा की लाश का इंसाफ मांगता भतीजा पुलिस दे रही तारीख पर तारीख* * 💥हादसा या हत्या? एस एसपी ऑफिस घेरेगा कश्यप समाज, 25 को होगी पंचायत* *💥कश्यप समाज में रोष, 25 मई को SSP कार्यालय पर पंचायत का ऐलान* *💥कोतवाल को सस्पेंड करो ....वरना सड़कों पर उतरेगा भाकियू तोमर और कश्यप समाज* *💥तहसील उपाध्यक्ष सुंदरलाल तोमर की हुंकार अब आर पार की लड़ाई* *💥एसएसपी कार्यालय पर हल्ला बोल, कश्यप समाज की मांग कोतवाल को हटाओ न्याय दिलाओ* *रिपोर्ट:अजय त्यागी* *सम्राट न्यूज पेपर* *नागल।* गांव गांगनौली निवासी पप्पू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की निष्क्रियता से कश्यप समाज में भारी रोष है। मामले को लेकर *भाकियू तोमर संगठन के तहसील उपाध्यक्ष सुंदर लाल* ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। *25 मई को दोपहर 12 बजे SSP कार्यालय सहारनपुर पर पंचायत* बुलाई गई है। सुंदर लाल ने ऐलान किया कि पीड़ित सेती कुमार को न्याय दिलाने के लिए *सैकड़ों ग्रामीण व कश्यप समाज के लोग SSP कार्यालय पर आंदोलन* करेंगे। कश्यप समाज की मुख्य मांगे: *1*.नागल व देवबंद के कोतवाल को तत्काल सस्पेंड किया जाए। *2*. आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। *3*. मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए। *तहसील उपाध्यक्ष सुंदर लाल* का कहना है कि पीड़ित परिवार *चौकी-थाने के चक्कर काटकर थक चुका* है, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचा रही है। इससे पूरे कश्यप समाज में गुस्सा है। यदि जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो *25 मई को आंदोलन और उग्र* होगा। *क्या है मामला:* तहरीर के अनुसार *23 अप्रैल को पप्पू को जितेन्द्र व अमरनाथ* काम पर ले जाने के बहाने ले गए थे। बाद में हादसे में मौत की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि शराब के विवाद में हत्या कर हादसे का रूप दिया गया। #देवबंद #देवबंद न्यूज़_ #देवबंद न्यूज़ #देवबंद ब्रेकिंग news #भारतीय किसान यूनियन तोमर
4 likes
10 shares
Rajeev Tomar
558 views 3 months ago
🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ *सांपला रोड पर भाकियू तोमर का सदस्यता अभियान, 28 नए सदस्य जुड़े* *किसानो की आवाज़ बने इल्यास गौड़ उर्फ़ पप्पू के नेतृत्व मे जुड़े किसान तोमर से किसान युवाओं को प्रेरित कर रहे इल्यास गौड़ उर्फ़ पप्पू* *सिकंदर अली* जिला ब्यूरो चीफ दैनिक शाह अलर्ट देवबंद✍️ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा जिला मंत्री अमजद गौर के नेतृत्व में सपला रोड स्थित बिजली घर के निकट कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र से कुल 28 लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा उन्हें सदस्यता कार्ड सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। युवा जिला मंत्री अमजद गौर ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी किसान या मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सदस्य अपनी गाड़ियों पर संगठन का झंडा अनिवार्य रूप से लगाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री इलियास (पप्पू), तहसील अध्यक्ष संोज कुमार, मंत्री प्रतिनिधि शहनवाज, युवा नगर सचिव मुस्तकीम गौर, युवा नगर अध्यक्ष गुलबहार, वार्ड अध्यक्ष मुंतज़िर अफसर गौर, अंकित राणा, शादाब गौर, परवेज, सलीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। *ब्यूरो रिपोर्ट* हसनैन गौड़ शहाब नबी सिद्दीकी #भारतीय किसान यूनियन तोमर #देवबंद न्यूज़_ #देवबंद #देवबंद न्यूज़ #देवबंद ब्रेकिंग news
10 likes
15 shares
Rajeev Tomar
548 views 6 months ago
जनपद सहारनपुर भाकियू (तोमर) देवबंद गुट ने नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार कार्यालय देवबंद का घेराव किया। यह घेराव भ्रष्टाचार, शोषण, रिश्वतखोरी और गरीब किसान-मजदूरों के उत्पीड़न के विरोध में किया गया। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR #देवबंद न्यूज़
11 likes
13 shares