झारखंड न्यूज़ ग्रुप

10 Posts • 6K views
Naman News
597 views 1 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #झारखंड न्यूज #गोल्ड मेडल #रांची #वायरल 4-4 गोल्ड मेडल जीतने वाला नेशनल खिलाड़ी बेच रहा सब्जी! रांची के अरगोड़ा चौक से सामने आई दर्दनाक तस्वीर! 💥 झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक से खेल व्यवस्था और प्रतिभाओं की अनदेखी को उजागर करने वाली बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। थ्रो बॉल (Throwball) खेल में 4-4 गोल्ड मेडल जीत चुके एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को अपने पिता के साथ सब्जी बेचते हुए देखा गया है। ​अपनी शानदार प्रतिभा के दम पर मैदान में परचम लहराने और मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन करने के बावजूद इस खिलाड़ी को आज परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी के कारण रोजी-रोटी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। खेल संघों और सरकारी योजनाओं के दावों के बीच एक होनहार खिलाड़ी का यह हाल देखकर स्थानीय लोग और खेल प्रेमी बेहद दुखी हैं और प्रशासन से इस राष्ट्रीय खिलाड़ी को सहायता व नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
10 shares
Naman News
1K views 17 days ago
#​💥JSSC-CGL परीक्षा रद्द ##JSSC #cgl #झारखंड न्यूज #हेमंत सोरेन 24 दिनों के आंदोलन के बाद झुकी सरकार; JSSC-CGL रद्द होते ही फूट-फूटकर रोए अभ्यर्थी 🇮🇳 झारखंड के अभ्यर्थियों और युवाओं के 24 दिनों से चल रहे लंबे आंदोलन के आगे आखिरकार हेमंत सोरेन सरकार झुक गई है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान करते हुए JSSC-CGL परीक्षा समेत विवादित एजेंसी TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं, उनके परिणामों और नियुक्तियों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला सुनाया है। इसके साथ ही सरकार ने 2014 से अब तक हुई सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की व्यापक जांच (SIT-CID) कराने का आदेश दिया है। ​इस ऐतिहासिक फैसले की खबर मिलते ही रांची में सड़क पर रात-दिन डटे हुए छात्र बेहद भावुक हो गए और खुशी के मारे रो पड़े। अभ्यर्थियों ने इसे युवाओं और सच्चाई की बड़ी जीत बताया है।
7 shares