नीतीश कुमार

26 Posts • 2K views
Naman News
819 views 1 months ago
#📰 बिहार अपडेट #नीतीश कुमार #सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार नीतीश कुमार एक बार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए है। रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगी है। बिहार की सियासत में इस वक्त का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम राजधानी पटना के जेडीयू (JDU) प्रदेश कार्यालय से सामने आया है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में आज पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिस एक विजुअल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और जिसने बिहार की राजनीति के भविष्य का संकेत दे दिया, वह था पूर्व सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे सह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) का एक साथ मंच पर आना। ​राजनीति से सालों तक दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार ने हाल ही में जेडीयू ज्वाइन की थी और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद वे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आज की इस महा-बैठक में निशांत कुमार ने न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि मंच पर अपने पिता और पार्टी के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार के साथ बेहद खास अंदाज में नजर आए। ​नीतीश ने गले का कार्ड देखा, मुस्कुरा उठे निशांत! बैठक के भीतर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे तो उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को ध्यान से देखा और फिर बगल में खड़े बेटे निशांत कुमार के गले में टंगे पार्टी के पहचान पत्र (ID Card) को बारीकी से निहारा। पिता के इस कड़क और पारखी अंदाज को देखकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। दोनों के बीच की यह जुगलबंदी और गर्मजोशी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है। ​राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर, निशांत को मिलेगी बड़ी भूमिका? इस बैठक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री मदन सहनी ने मीडिया को बताया कि नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के फैसले पर राष्ट्रीय परिषद ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, बैठक खत्म होने के बाद खुद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कड़क अंदाज में कहा, "हम लोगों की जिम्मेदारी अब संगठन में और बढ़ गई है, पूरे बिहार में घूमकर जेडीयू को सबसे मजबूत पार्टी बनाएंगे।" जेडीयू के गलियारों में चर्चा तेज है कि बहुत जल्द निशांत कुमार को संगठन के भीतर कोई बहुत बड़ा और निर्णायक पद सौंपा जा सकता है। ​आखिर जेडीयू की इस राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद बिहार की राजनीति में क्या नया मोड़ आने वाला है? पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में निशांत कुमार जेडीयू को किस नई ऊंचाई पर ले जाएंगे? ​पटना के जेडीयू दफ्तर से आई इस सबसे बड़ी, कड़क और आंखें खोल देने वाली विशेष एक्सक्लूसिव रिपोर्ट को देखिए सिर्फ NAMANA NEWS पर!
14 likes
13 shares
Naman News
848 views 2 months ago
#📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #नीतीश कुमार #सीतामढ़ी समाचार सीतामढ़ी में नीतीश कुमार का 'पुराना अंदाज'! देवेश चंद्र ठाकुर के घर हुई गुप्त मंत्रणा | Naman News Nitish Kumar Sitamarhi Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी के दौरे पर रहे, जहाँ वे एक बार फिर अपने पुराने संगठनात्मक तेवर में नजर आए। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में नीतीश कुमार ने जिले के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। ​बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने पुराने दिनों के संघर्षों को याद किया और कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की चर्चा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती ही आने वाली चुनौतियों का सामना करने का एकमात्र रास्ता है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर पर हुई इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या नीतीश कुमार का यह दौरा सीतामढ़ी में जेडीयू को फिर से नई मजबूती देगा? पूरी रिपोर्ट देखिये 'नमन न्यूज' पर।
10 likes
17 shares
Naman News
1K views 2 months ago
#🪑निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ📃 #नीतीश कुमार #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📰 बिहार अपडेट #सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार नीतीश कुमार का जलवा बरकरार! बेटे निशांत के शपथ ग्रहण से पहले समर्थकों का सैलाब, गदगद हुई पटना की जनता। नमस्ते, आप देख रहे हैं Naman News! ​आज पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर गवाह बना उस लोकप्रियता का, जो नीतीश कुमार के नाम के साथ जुड़ी है। मौका था सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के शपथ ग्रहण का। लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार ने मंच की सीढ़ियों पर कदम रखा, सामने मौजूद हजारों की भीड़ का उत्साह सातवें आसमान पर पहुँच गया। ​जनता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखी। लोग कुर्सियों पर खड़े होकर हाथ हिलाने लगे और पूरा माहौल 'विकास पुरुष' के नारों से गूँज उठा। लंबे समय बाद नीतीश कुमार के चेहरे पर भी एक अलग ही सुकून और मुस्कान देखी गई, खासकर जब उनके बेटे की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो रही थी। देखिए गांधी मैदान से हमारे रिपोर्टर की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
16 likes
15 shares