IWannaBeSupTartheseries

Parmod Jain
14K views 8 days ago
**45 लाख का कर्ज लेकर गया था अमेरिका... दोस्त की जान बचाई, लेकिन खुद नहीं लौट सका** करनाल की विकास कॉलोनी का 24 वर्षीय अर्शदीप परिवार के बेहतर भविष्य के लिए 2023 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 45 लाख रुपये का कर्ज लिया था। अमेरिका की टाहो झील में घूमने के दौरान दो दोस्त डूबने लगे तो अर्शदीप ने बिना अपनी जान की परवाह किए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। लेकिन इसी कोशिश में वह खुद गहरे पानी में डूब गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो साल पहले पिता को खो चुके अर्शदीप पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। अब मां, बहन और छोटे भाई का सहारा भी छिन गया। परिजनों ने केंद्र और हरियाणा सरकार से बेटे का शव जल्द भारत लाने की अपील की है। #अमेरिका
132 likes
66 shares