शाम करीब 6.55 बजे पुरानी दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जो जोरदार ब्लास्ट हुआ, उसने पूरे शहर को हिला दिया. लाल किले मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया जिससे आग लग गई और आसपास की 3-4 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों के मौत की सूचना है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. कई घायलों को LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है
#📰 आपके निकट नौकरियाँ #⛈मौसम अपडेट📰 #redfortblast