आम का अचार (Aam ka achar recipe in hindi)
सामग्री
2 किलो कच्चे आम
1.250 ग्राम आम के फाँक पर 200 ग्राम नमक
2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
100 ग्राम पीला सरसों
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच सौंफ
1 बड़ा चम्मच मंगरेला(कलौंजी)
1 छोटे चम्मच मेथी
1 छोटा चम्मच हींग
250 ग्राम सरसों का तेल या आवश्यकता अनुसार
कुकिंग निर्देश
1. सबसे पहले आम को बहुत अच्छे से धो लेंगे और फिर इसे किसी साफ सूखे कपड़े से पोछ लेंगे। आम में पानी थोड़ा भी नहीं रहना चाहिए। चाहे तो थोड़ी देर आम को पंखे के नीचे सूखा लेंगे।
2. अब आम काटने वाले सरोते से आम के मनचाहे साइज के टुकड़े कर लेंगे। अब इन टुकड़ों में से गुठली निकाल देंगे। ज्यादातर गुठलि कटने पर खुद ही निकल जाती हैं पर जो ना निकली हो वह गुठली निकाल देनी चाहिए। अब कटे हुए आम के फार को 4 घंटे के लिए धूप में सूखा देंगे।
3. धूप में सुखाने के बाद हम आम के फाक को एक बार तोल लेंगे। सामान्यतया 1 किलो आम के फांक में 175 ग्राम नमक डालता है। यदि हम नमक कम डालेंगे तो अचार टिकाऊ नहीं बनेगा। इसलिए तौल देना अच्छा रहता है। अब हम आम में नमक और हल्दी डालकर खूब अच्छे से मिलाएंगे और 2 दिन धूप में रखेंगे।
4. 2 दिन बाद आम में मसाला मिलाएंगे। इसके लिए हम मसाला तैयार करेंगे। मसाला तैयार करने के लिए हम सरसो को पीस लेंगे। सौंफ को थोड़ा-सा सा भून लेंगे और फिर दरदरा पीस इस लेंगे। मेथी को भी पीस लेंगे।
5. अब हम आचार में सभी मसाले डालकर खूब अच्छे से मिलाएंगे। अचार में लाल मिर्च पाउडर, हींग और सरसों तेल भी डाल देंगे। बहुत अच्छे से मिक्स करेंगे और 2 दिन आचार को धूप में रखेंगे।
6. अचार को जब हम धूप में रखते हैं तो अचार का तेल ख़ुद ब ख़ुद पक जाता है। इस प्रकार से बनाए हुए अचार का स्वाद और खुशबू बहुत ही बढ़िया आती है। अचार में कोई भी मसाला आप अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा सा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
7. 2 दिन बाद हम अचार को किसी कांच की बरनी में स्टोर कर लेंगे। अचार बरनी में भरने के बाद यदि तेल कम लगे तो थोड़ा सा तेल हम और डाल देंगे। अचार में यदि तेल की मात्रा पर्याप्त होती है तो अचार कभी भी खराब नहीं होता।
8. हमें ध्यान रखना होता है कि अचार का डिब्बा अच्छे से बंद हो और अचार में हम गिला चम्मच या गिला हाथ ना लगाएं।
बीच-बीच में अचार के डब्बे को हिलाते रहना चाहिए और यदि संभव हो तो कभी-कभी अचार की बरनी को धूप में भी रख देना चाहिए।
9. यदि हम कुछ सावधानियों के साथ अचार बनाएं तो हमारा अचार स्वादिष्ट तो होगा ही, साथ ही यह कभी भी खराब नहीं होगा।
10. तैयार है हमारा बहुत ही स्वादिष्ट खट्टा चटपटा अचार। जब भी जी चाहे इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें।
#AamKaAchar #MangoPickleRecipe #IndianPickle #AnkitaJoshi
#👩🍳 किचन हैक्स टिप्स 🔪