Naman News
1K views • 14 days ago
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #उत्तराखंड न्यूज #उत्तराखंड #हैरतअंगेज करारनामा
उत्तराखंड के युवा रवि तम्टा का कमाल! बनाया सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल, 90 मिनट का सफर 10 मिनट में होगा पूरा!!
उत्तराखंड के अल्मोड़ा (कफलीखान गांव) के युवा नवप्रवर्तक रवि तम्टा ने कमाल कर दिखाया है। उनकी स्टार्टअप 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' ने एक सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण किया है। मल्टीपल रोटर और इलेक्ट्रिक मोटर से लैस यह वाहन हवा में सीधा उड़ान भरने और स्थिर रहने में सक्षम है। इससे पहाड़ी इलाकों में लगने वाला 90 मिनट का सफर अब महज 10 से 15 मिनट में पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि तम्टा को बधाई दी है।
18 shares