सन्मान

8 Posts • 78K views
Naman News
2K views 2 days ago
#बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ #लाडली बेटी #सम्मान #🙏माता-पिता #🆕 ताजा अपडेट "वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार दिखा दो!" कलयुगी बेटियों की निष्ठुरता पर रो पड़ा देश 🚨💔 मुंबई के करोड़पति व्यापारी की वृद्धाश्रम में मौत! 3 बेटियों ने दूरी बताकर अंतिम संस्कार में आने से किया मना "कलयुग की ऐसी निष्ठुर तस्वीर जिसे सुनकर हर इंसान की आत्मा कांप उठे!" — मुंबई के बड़े कपड़ा व्यापारी रहे 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में दुखद मौत हो गई। ​शिवचरण जी पिछले तीन साल से अपनी जिंदगी के आखिरी दिन इसी वृद्धाश्रम में गुजार रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हुआ था। मंगलवार को जब आश्रम प्रबंधन ने उनकी मौत की सूचना मुंबई में रह रही उनकी तीनों बेटियों को दी, तो संतानों के जवाब ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। ​तीनों बेटियों ने दूरी और समय की कमी का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार में आने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने ऑनलाइन 5100 रुपये ट्रांसफर किए और आश्रम संचालक आनंद कुमार से कहा कि अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कर दिया जाए और उन्हें वीडियो कॉल पर पूरी प्रक्रिया दिखा दी जाए। ​आश्रम संचालक के मुताबिक, अपने पिता के प्रति बेटियों का ऐसा संवेदनहीन व्यवहार उन्होंने जिंदगी में पहली बार देखा है। कलयुगी संतानों की इस बेरुखी और समाज को झकझोर देने वाली इस पूरी रिपोर्ट को देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
52 likes
20 shares