-
556 views • 5 months ago
थाना गुरसहायगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरसहायगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी आशीष उर्फ करन बाथम को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।
गिरफ्तार आरोपी 2016 के मु०अ०सं० 305/2016 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिस पर चोरी और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
🛑 गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: आशीष उर्फ करन बाथम
पिता: अनिल कुमार बाथम
निवासी: चकोर गली, कस्बा गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज
उम्र: लगभग 28 वर्ष
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
#कन्नौज_ब्रेकिंग
#कन्नौजपुलिस
#UPPolice
#GursaiganjNews
#PoliceAction
#GangsterAct
#WantedArrested
#CrimeNews
#ब्रेकिंग_न्यूज़
#UttarPradeshNews
#KannaujUpdate
#LawAndOrder
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #news #news up police
14 likes
9 shares