BHARAT UPDATE
663 views • 10 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के उकावल गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा के 8 वर्षीय दलित छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्यास लगने पर बच्चे ने शिक्षक की पानी की बोतल से पानी पी लिया, जिससे नाराज शिक्षक ने उसे डंडे से पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
घटना के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार की शिकायत पर लुकवासा चौकी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ BNS की धाराओं के साथ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#DalitLivesMatter #reservation #MadhyaPradesh #castism #trending
#bhimarmy #babasahab #Dalit #followme #jaibhimarmy #trending #nonfollower #nonfollowers #NewsUpdate #BharatUpdate
#🙏💙🇪🇺JaiBhim🇪🇺💙🙏 #संविधान #viral #followme #india
1 like
13 shares