देवबंद न्यूज़_
72 Posts • 11K views
Rajeev Tomar
481 views
भाकियू तोमर के साथ ग्राम प्रधान ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर पंचायत की संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने की लगाई गुहार देवबंद तहसील देवबंद ब्लॉक में असिस्टेंट कमिश्नर भानु प्रताप के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती शुभलेश ग्राम प्रधान साखनकला ने एक प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की श्रीमती शुभलेश ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। मार्ग खसरा न0749,750 पर अवैध कब्जा कर रक्खा था जिसकी लेखपाल, कानूनगो ने पैमाईश कराकर निशानदेही कर पिलर लगा दिए थे परंतु विपक्षी गण ने पिलर उखाड़कर फिर से अवैध कब्जा कर लिया है भारतीय किसान यूनियन तोमर के नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान ग्राम प्रधान ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से मांग की हे कि पंचायत की सरकारी संपत्ति को शीघ्र ही कब्जा मुक्त कराया जाए जिस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया हे कि जल्द ही उक्त मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी #देवबंद #देवबंद न्यूज़_ #देवबंद न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #देवबंद ब्रेकिंग news
16 likes
10 shares
Rajeev Tomar
546 views
जनपद सहारनपुर भाकियू (तोमर) देवबंद गुट ने नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार कार्यालय देवबंद का घेराव किया। यह घेराव भ्रष्टाचार, शोषण, रिश्वतखोरी और गरीब किसान-मजदूरों के उत्पीड़न के विरोध में किया गया। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR #देवबंद न्यूज़
11 likes
13 shares
Rajeev Tomar
498 views
📢 भारतीय किसान यूनियन (तोमर) – आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) देवबंद गुट ने नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार कार्यालय देवबंद का घेराव किया। यह घेराव भ्रष्टाचार, शोषण, रिश्वतखोरी और गरीब किसान-मजदूरों के उत्पीड़न के विरोध में किया गया। किसान यूनियन तोमर ने तहसीलदार देवबंद को अपने बीच दरी पर बैठाकर किसानों की अनेक समस्याएं लिखित रूप में ज्ञापन के माध्यम से सौंपीं। अमीनों, लेखपालों और कानूनगो द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार व जनता के शोषण के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। तहसीलदार साहब को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो भारतीय किसान यूनियन (तोमर) अनिश्चितकालीन धरना एवं जिलाधिकारी सहारनपुर कार्यालय का भी घेराव करेगी। तहसीलदार देवबंद ने ज्ञापन प्राप्त कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। कई किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान, नगर महासचिव सनोज, नगर मंत्री मेहताब, युवा जिला सचिव सलमान,ब्लॉक प्रभारी सलमान आलम,ब्लॉक सचिव नौशाद खान,नगर महामंत्री अभिषेक भाटिया, युवा किसान नेता सोहेल, राजेश्वर सैनी, उप जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, ब्लॉक प्रवक्ता शादाब सहित भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #देवबंद #देवबंद ब्रेकिंग news #देवबंद न्यूज़_ #BKUTOMAR #भारतीय किसान यूनियन तोमर
14 likes
11 shares