Sachin Kumar Singh
521 views • 13 hours ago
अमेरिका में भी 'SIR', ट्रंप ने शुरू किया भारत की तरह वोटर लिस्ट साफ करने का अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के चुनावी सिस्टम में बदलाव चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए अमेरिका में वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव की मांग तेज कर दी है. ट्रंप लगातार सेव अमेरिका एक्ट (SAVE America Act) के समर्थन में लगातार अभियान चला रहे हैं. उनके इस कानून का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी चुनावों में केवल योग्य नागरिकों के मतदान को सुनिश्चित करना और मतदाता पहचान की प्रक्रिया को मजबूत करना है. डोनाल्ड ट्रंप लगातार अमेरिका में साल 2020 में हुए चुनावों में धांधली के मुद्दे को उठाते रहे हैं और इसीलिए वे इसमें बदलाव लाना चाहते हैं.
भारत के इलेक्शन और वोटिंग सिस्टम से प्रभावित डोनाल्ड ट्रंप ने SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर भी काम करना शुरू कर दिया है. राजनीतिक बहस के बीच अब अमेरिका में भी वोटर रिकॉर्ड और नागरिकता को लेकर बड़े स्तर पर जांच का संकेत अमेरिकी प्रेसिडेंट ने दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी जनगणना ब्यूरो (Census Bureau) 2020 के चुनाव में दर्ज मतदाताओं के रिकॉर्ड का नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड से मिलान कर रहा है.
#DonaldTrump #USElections #NoncitizenVoters #CensusBureau #VoterID #America #न्यूज #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
19 shares