📹 ट्रेंडिंग वीडियो
401 Posts • 197K views
#🤔युवराज मेहता की मौत का जिम्मेदार कौन❓ खुला था सनरूफ... चौथे दिन पानी भरे गड्ढे से निकाली गई नोएडा के इंजीनियर युवराज की कार, देखें वीडियो नोएडा सेक्टर 150 में शनिवार रात निर्माणाधीन मॉल के बेंसमेट में भरे पानी में कार सहित डूबने से इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी. युवराज का शव तो रविवार सुबह बरामद कर लिया गया था, लेकिन उनकी कार उसी पानी भरे गड्ढे में गिरी थी. जिसे मंगलवार को चौथे दिन गड्ढे से निकाला गया. हादसे के बाद गाड़ी को निकालने की कोशिश जारी थी. लेकिन कामयाबी मंगलवार दोपहर बाद मिली. बड़े क्रेन की मदद से युवराज की कार को गड्ढे से निकाला गया. फिर उसे ट्रक पर लादकर ले जाया गया. युवराज की कार को गड्ढे से निकालने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार का सनरूफ खुला हुआ नजर आ रहा है, कार पर जलीय झाड़ लटके दिख रहे हैं. बोनट भी खुला है. मालूम हो कि शनिवार रात गुरुग्राम स्थित ऑफिस से घर लौटते समय युवराज की कार दीवार तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में गिर गई थी. #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
37 likes
5 comments 19 shares
#🏔️हिमाचल में भारी बर्फबारी का कहर😨 बर्फबारी-बारिश से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 563 सड़कें बंद, हजारों गांवों में बिजली गुलशिमला: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है.SEOC की रिपोर्ट के मुताबिक 23 जनवरी की सुबह तक प्रदेश में 452 सड़कें बंद थीं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल थे. शाम होते-होते हालात और बिगड़ गए और बंद सड़कों की संख्या बढ़कर 563 पहुंच गई. इसी तरह बिजली व्यवस्था पर भी असर बढ़ा है. सुबह 4274 ट्रांसफॉर्मर ठप थे, जो शाम तक बढ़कर 4797 हो गए. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो
40 likes
42 shares