🚩Aadishakti 🚩

59 Posts • 301K views
sn vyas
2K views 3 days ago
#जय मां भगवती ##⚔️जय आदिशक्ति मां भगवती ⚔️ #🙏🌷जय मां भगवती 💐🙏 #🙏🌷🌲 जय मां भगवती🌲🌷🙏 *तनोतु क्षेमं नस्तव वदनसौन्दर्यलहरीपरीवाहस्रोतःसरणिरिव सीमन्तसरणिः ।* *वहन्ती सिन्दूरं प्रबलकबरीभारतिमिरद्विषां वृन्दैर्बन्दीकृतमिव नवीनार्ककिरणम् ॥* [ `श्रीसौन्दर्यलहरी , ४४` ] `अर्थात 👉🏻 ( हे भगवति ! ) तुम्हारे श्रीमुखकी सौंदर्यलहरीके प्रवाहस्रोतके मार्ग-सदृश जो सिन्दूरपरागको धारणकी हुई तुम्हारे धम्मिलके ( सिरपर सुन्दर केश-विन्यासके ) मध्य मांगकी रेखा है — जो मानो ( तुम्हारे ही ) केशोंके भारमय अन्धकाररुपी प्रबल शत्रु-वृन्दसे बन्दी बनाये भोरके नवीनसूर्यके किरण सदृश है — ( वह तुम्हारी सिन्दूरापूरित मांग ) हमारे योग-क्षेमका विस्तार करे ।` `भावार्थ 👉🏻 हे माँ !आपके मुख की सुंदरता की लहर जहाँ-जहाँ बहती है , उसका मार्ग ही आपकी मांग है । उस मांग में जो सिंदूर है , वो ऐसा लगता है मानो घने काले केशों के अंधकार ने मिलकर भोर के नए सूरज की किरण को पकड़ कर कैद कर लिया हो । वही सिंदूर से भरी मांग हमारी रक्षा एवं कल्याण करे ।` `🎯 उपर्युक्त श्लोक में आदि शंकराचार्य जी ने क्या अद्भुत उपमा दी है ! काले बाल – अंधकार अर्थात शत्रु । सिंदूर – लालिमा अर्थात सूर्य की किरण । मांग – उस किरण के बहने की नदी ।` `🪶 ३ बातें जो इस श्लोक को अतिविशेष बनाती हैं –` `१. तांत्रिक भाव 👉🏻सीमंत में सिंदूर अर्थात– सृष्टि की रेखा । बिंदु पर्यन्त से सृष्टि तक का प्रतीक ।` `२. काव्यात्मक चमत्कार 👉🏻 शंकराचार्य जी ने "अलंकार" के ४ स्वरूप एक साथ प्रयोग किए हैं – ☆उपमा , ☆रूपक , ☆उत्प्रेक्षा , तथा ☆अतिशयोक्ति ।` `३. योग-क्षेम 👉🏻 बाहरी सौंदर्य की बात करते-करते अंत में भक्त के कल्याण पर आ गए । यही तो सौन्दर्यलहरी की विशेषता है ।` `😊💦 सौंदर्य की नदी – देवी के मुख-सौंदर्य की लहरों के बहने का मार्ग सौन्दर्यलहरी की मांग जैसी प्रतीत होती है । बंधक सूर्य – मांग में चमकता लाल सिन्दूर ऐसा लगता है , मानो घने काले बालों रूपी शत्रुओं ने प्रातःकाल के नए सूर्य को श्रीसौन्दर्यलहरी के अनुसार बंदी बना लिया हो । मङ्गलकामना – ऐसी अलौकिक शोभा से युक्त मांग भक्तों के योग-क्षेम ( कल्याण औऱ रक्षा ) की वृद्धि करे ।` `श्रीमात्रे नमः🚩` `श्रीकाल्यै नमः🚩` `श्रीतारायै नमः🚩` `श्रीत्रिपुरायै नमः🚩` `श्रीभुवनेश्वर्यै नमः🚩` `श्रीअम्बिकायै नमः🚩` `श्रीदुर्गापरमेश्वर्यै नमः🚩` `नमश्चण्डिकायै🚩` `श्रीदक्षिणामूर्तये नमः🚩` `शिव शिव शिव शिव शिव🚩` `हर हर शङ्कर🚩` `जय जय शङ्कर🚩` `🌄🌄 प्रभात वन्दन 🌄🌄©®`
116 likes
1 comment 39 shares