ताजा खबर

121 Posts • 543K views
Rajeev Tomar
4K views 5 days ago
*उत्तराखंड ब्रेकिंग।।* *डीजीपी कार्यालय का घेराव का ऐलान: प्रशासन में मचा हड़कंप, देर रात वार्ता के बाद स्थगित हुई भाकियू (तोमर) की महापंचायत* *एसएसपी हरिद्वार और किसान नेताओं के बीच 40 मिनट चली बैठक के बाद किसानो ने देहरादून डीजीपी कि वार्ता के लिए राजधानी के लिए वार्ता के लिए किया कूच ।।* *इकरा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और किसानों को राहत देने का मिला ठोस आश्वासन* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा देहरादून स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय घेराव के ऐलान के बाद हरिद्वार और देहरादून पुलिस-प्रशासन में देर रात तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। दोनों जनपदों का शीर्ष पुलिस नेतृत्व आक्रोशित किसान नेताओं को मनाने में जुटा रहा। आखिरकार देर रात लगभग 11:30 बजे प्रशासनिक वार्ता के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने आज (28 जुलाई) को प्रस्तावित पंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रशासन और संगठन के बीच बनी सहमति के तहत किसान प्रतिनिधियों और शीर्ष अधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता का रास्ता साफ हुआ, जिसमें ज्ञापन में दर्ज मांगों के निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया गया है एसएसपी हरिद्वार और भाकियू (तोमर) के प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग 40 मिनट तक चली वार्ता में सबसे प्रमुख मुद्दा बहुचर्चित इकरा हत्याकांड छाया रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी (नवनीत सिंह) ने मौके पर ही क्षेत्राधिकारी (CO) को निर्देश दिए कि इकरा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही लक्सर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 0260 का संज्ञान लेते हुए गोलीबारी के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए।किसानों को मिली बड़ी राहत, चेकिंग के नाम पर नहीं होगा उत्पीड़न बैठक में किसानों से जुड़ी कई क्षेत्रीय समस्याओं पर भी सहमति बनी जनपद भर में किसानों की कृषि मोटरों की चोरी पर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। चेकिंग के दौरान किसी भी किसान को बेवजह परेशान न किया जाए, इसके स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।स्थानीय स्तर पर प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात के लिए देहरादून के लिए रवाना हो गया। *इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेन्दर चौधरी, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास वालिया, यूपी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक, जोध सिंह, मुशीर, समीर, और तौसीफ खान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।* #uttrakhand news🗞 #uttrakhand news #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #ताजा समाचार
27 shares
Rajeev Tomar
468 views 8 days ago
देहरादून डीजीपी ओफिस पर 28 जुलाई को ट्रेक्टर से कूच करेंगे किसान ,,,, चौधरी संजीव तोमर ।। इकरा हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने में हरिद्वार पुलिस और धामी सरकार नाकाम ।। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) 28 जुलाई को उत्तराखंड पुलिस से आर पार कि लड़ाई के मूड में ।। उत्तराखंड कि राजधानी देहरादून में 28 जुलाई को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में हजारों किसान करेंगे कूच और इकरा और उसके परिवार को दिलायेंगे न्याय ।। उत्तराखंड/ देहरादून भारतीय किसान यूनियन (तोमर) एक महापंचायत शंकरपुर महमूद नगर में हुई जहां भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जबरदस्त कार्यक्रम किया गया पंचायत में मौजूद किसानों में संगठन के अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आने पर खुशी का माहौल दिखाई दिया और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर पंचायत में हजारों किसानों से 28 जुलाई को DGP ओफिस पंचायत कि घौषणा कि गयी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह बेलगाम हो गयी है और किसी भी किसान और आमजन कि सुनवाई नहीं कर रही एक मामला जनपद हरिद्वार के भगवान पुर थाने का है जिसमें मुकदमा संख्या 0265 है जो हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं उनकी बेटी कि दहेज के चलते दहेज हत्या कर दी गयी लेकिन 1 महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस से मुलजिम गिरफ्त से बाहर है संगठन में भारी रोष है चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि प्रदेश भर के जिले के कप्तान जो सरकार नहीं सी यू जी नम्बर दिये उन्हें रिसीव नहीं करते जिसके चलते आम जन और पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पाता और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं करते कहा जाता है कि उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस कहा जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं रहा आम जन और किसान थाने में जाते हुए कतरते है सुविधा शुल्क लेकर धारा बढ़ायी और घटायी जाती है तोमर ने मांग कि है कि थानों और चौकियों में कैमरे लगवाए जाए और उन्है सीधा CM औफिस और DGP ओफिस से सीधा जोड़ा जाए जिसे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और सभी जनपदों में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त टीम गठित कर छोड़ा जाए जिसे सरकार कि छवि साफ सुथरी रहैगी और किसान और आमजन को राहत भी मिलेगी और चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि धामी सरकार अपने सरकारी तंत्र पर पुरी तरह लगाम खेच ले नहीं तो‌ अबकी बार किसान और आम जनता चुनाव में इस चीज का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी चौधरी संजीव तोमर ने ये बताया है 28 जुलाई को देहरादून को किसान चारों तरफ से घेरेंगे और किसान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर डी जी पी ओफिस कूंच कर किसान और आमजन कि समस्याओं का समाधान करायेंगे और अगर पुलिस द्वारा कही भी किसान को रोकने कि कौशिश करेंगे जो ट्रेक्टर बेरिगैडिग तोड़ आगे बढ़ने काम करेंगे जिसके जिम्मेदारी खुद उत्तराखंड शासन प्रशासन कि होगी इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी जिला अध्यक्ष संदीप चौहान युवा प्रदेश अध्यक्ष अकित चौहान प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मौर्चा हाजी मुस्तकीम मनीष मंगल पंकज धुलिया मुकेश गुर्जर शमशाद मलिक दिलशाद ईरशाद डाक्टर सालीम दीपक तोमर हीरा बालियान इरफान वंश नितिन चौहान गुलजार शौऐड आदि मौजूद रहै।। #ताजा समाचार #ताजा समाचार #ताजा समाचार, #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर
10 shares