इजराइल की न्यूज़

77 Posts • 4K views
Parmod Jain
1K views 6 days ago
नया मोसाद चीफः पीएम नेतन्याहू ने मेजर जनरल रोमन गोफमैन को इज़राइली खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। कार्यकालः गोफमैन 2 जुलाई 2026 से अपना पदभार संभालेंगे। उनका यह कार्यकाल 5 साल का होगा। बार्निया की छुट्टीः गोफमैन वर्तमान मोसाद चीफ डेविड बार्निया की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इसी साल जून में खत्म हो रहा है। 7 अक्टूबर का हीरो: हमास के हमले के दौरान गोफमैन गाजा बॉर्डर पर उग्रवादियों से लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीएम के करीबी: पिछले 2 सालों से गोफमैन नेतन्याहू के सैन्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे और उनके बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। कट्टर समर्थकः गोफमैन गाजा पट्टी पर इज़राइल के पूर्ण सैन्य नियंत्रण के पक्के समर्थक रहे हैं। #इजरायल
13 likes
16 shares