#😍सारा तेंदुलकर का देसी लुक वायरल बैकलेस सूट पर उनकी प्यारी सी चोटी खास अट्रैक्शन है. चोटी पर सारा ने सफेद रंग के आर्टिफिशियल छोटे-छोटे फूल लगाए हुए हैं. आपके घर, रिलेटिव्स या किसी दोस्त की शादी होने वाली है तो आप सारा का ये लुक अपनाने के साथ उनके इन लुक्स को भी ट्राई कर सकती हैं.
गुलाबी रंग की इस साड़ी को आप आसानी से किसी की भी शादी में पहन सकती हैं. उनकी इस साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पर मिरर, गोल्डन रंग की जरी, सितारा वर्क की गई है. सारा ने अपने बालों को खुला रखा है साथ में ही उनका पोटली भी उनके ओवरऑल लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं.
यदि आप शादी में साड़ी, लहंगा या फिर सूट से कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो सारा का ये गोल्डन कलर का प्लाजो, स्लीवलेस, बैकलेस ब्लाउज पर सेम कलर का टुपट्टा लगा स्टाइलिश ड्रेस कैरी कर सकती हैं. कानों में मैचिंग ईयररिंग्स, कर्ली हेयर में सारा का लुक बेहद ही कूल, एलिगेंट और सुंदर नजर आ रहा है. इस तरह के ड्रेस में आपको भीड़-भाड़ में चलने-फिरने में या कोई काम करने में समस्या भी नहीं होगी.
यदि आपको टसर सिल्क की साड़ी पसंद है तो आप सारा की इस साड़ी पर नजर डालें. ये बेहद ही हल्की, कूल और सोबर है. लाइट ब्लू कलर की इस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन रंग का लेस, जरी वर्क और ब्लाउज भी इसी तरह के वर्क से बना हुआ है. अधिक चटख, ब्राइट पहनना आपको पसंद नहीं तो शादियों में इस तरह की साड़ी भी आप खुद के लिए खरीद सकती हैं.
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️