OppositionPoliticalExpress

123 Posts • 66K views
Opposition Political Express (OPE)
1K views 1 days ago
💔 जीवन भर की कमाई एक पल में खत्म हो गई... नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही ने हजारों परिवारों को उजाड़ दिया। देखते ही देखते घर जमींदोज हो गए और कई लोग लापता हो गए। अपनों की तलाश में परिवारों की आंखें अब भी रास्ता देख रही हैं। 😢 ⚠️ खतरा अभी भी टला नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रभावित इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि उन परिवारों की जिंदगी का सबसे दर्दनाक दौर है जिन्होंने एक पल में अपना घर, सामान और अपनों को खो दिया। 🙏 ईश्वर सभी लापता लोगों को सुरक्षित रखे और जल्द से जल्द उनके परिवारों तक पहुंचाए। #Nepal #NepalNews #NepalFlood #NepalDisaster #FlashFlood #NepalPolice #NepalGovernment #BreakingNews #OppositionPoliticalExpress
5 shares
Opposition Political Express (OPE)
602 views 1 days ago
खड़गे के साथ ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का BJP पर हमला, कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दलितों के साथ आज भी जन्म से मृत्यु तक भेदभाव और अपमान की घटनाएं सामने आती हैं। पार्टी का कहना है कि जितनी बुलंद दलितों की आवाज़ होती है, उतना ही उन पर हमला किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को कांग्रेस ने छुआछूत और दलित अपमान का मामला बताया है। पार्टी का दावा है कि घटना को करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक FIR और कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP से मांग की है कि मामले में SC/ST कानून के तहत FIR दर्ज कर जल्द कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी न्याय के लिए अपना संघर्ष तेज करेगी। सवाल यही है—अगर किसी दलित नेता के साथ भेदभाव का आरोप लगे, तो कानून कब और कैसे कार्रवाई करेगा? #MallikarjunKharge #DalitRights #Untouchability #Congress #BJP #SCSTAct #OppositionPoliticalExpress
13 shares
Opposition Political Express (OPE)
518 views 1 days ago
₹22,000 करोड़ के दावों के मुकाबले सिर्फ़ ₹6.5 करोड़ का repayment plan! 🔥 सुभाष चंद्रा से जुड़े इस NCLT फैसले पर राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। NCLT के आदेश के मुताबिक ₹22,006.57 करोड़ के admitted creditor claims के सामने करीब ₹6.5 करोड़ का भुगतान प्रस्ताव मंजूर हुआ है—यानी लगभग 99.97% का haircut। सवाल बड़ा है—क्या देश में आर्थिक न्याय के भी दो सिस्टम हैं? एक सिस्टम अरबपतियों और बड़े कारोबारी हितों के लिए, और दूसरा आम जनता के लिए? राहुल गांधी इस मुद्दे पर क्या सवाल उठाते हैं, अब सबकी नजर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है। दो सिस्टम — एक अमीरों के लिए, दूसरा बाकी देश के लिए? 🗿 #RahulGandhi #SubhashChandra #NCLT #Debt #ModiGovernment #CorporateDebt #India #OppositionPoliticalExpress
13 shares