जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

4 Posts • 518 views
Naman News
1K views 20 hours ago
#🗞️कॉकरोच पार्टी को मिली प्रदर्शन की मंजूरी🗞️ ##गोदी मीडिया #दिल्ली जंतर-मंतर मामला #जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन #काॅकरोच जनता पार्टी "मेरी मां को डर था ये सरकार मुझे जेल में डाल देगी!" जंतर-मंतर पर दहाड़े Abhijeet Dipke, भावुक हुआ देश!! दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के हक की आवाज बुलंद कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party - CJP) के मंच से आज एक ऐसा भाषण सामने आया है, जिसने देश के हर युवा और मां के दिल को झकझोर कर रख दिया है। तबीयत बिगड़ने और होश में आने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने सीधे मंच संभालते हुए सरकार पर अब तक का सबसे तीखा और भावुक हमला बोला है। ​अभिजीत दीपके ने हाथ में माइक थामते ही अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा— "मेरी माँ को बहुत डर था कि मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर माँ को ये डर होता है जब उसका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है! कब तक हम इस सरकार से डरकर जीयेंगे?" ​भाषण के बाद जंतर-मंतर पर गूंजे नारे अभिजीत के इस बयान के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद हजारों छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और पूरा प्रदर्शन स्थल 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'युवा एकता' के नारों से गूंज उठा। अभिजीत ने साफ कहा कि लोकतंत्र में जनता का काम सवाल पूछना है और जब देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य (NEET, CBSE) के साथ खिलवाड़ हो रहा हो, तो चुप बैठना अपनी मातृभूमि के साथ गद्दारी होगी। उन्होंने युवाओं से बिना डरे शांतिपूर्ण तरीके से संविधान के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई जारी रखने की अपील की है। ​क्या अभिजीत दीपके का यह भावुक कार्ड युवाओं के इस आंदोलन को एक बड़ी देशव्यापी राजनीतिक क्रांति में बदल देगा? क्या इस भाषण के बाद सरकार की तरफ से कोई बड़ा एक्शन देखने को मिलेगा? ​जंतर-मंतर से आए अभिजीत दीपके के इस सबसे वायरल और कड़क भाषण की एक-एक लाइव तस्वीर और पूरी एक्सक्लूसिव वीडियो रिपोर्ट देखिए सिर्फ NAMANA NEWS पर!
28 likes
3 comments 17 shares
Naman News
1K views 1 days ago
#🗞️कॉकरोच पार्टी को मिली प्रदर्शन की मंजूरी🗞️ #काॅकरोच #काॅकरोच जनता पार्टी #जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन #दिल्ली जंतर-मंतर मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है और पुलिस पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क नजर आ रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर देश की राजधानी में हलचल तेज हो गई है। परीक्षा में कथित धांधली को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर युवाओं और प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
18 likes
7 shares