🌙इस्लाम धर्म🕌
119K Posts • 715M views
isamuddin ansari
1K views • 6 days ago
(अत्तहियात) क्या है?
💐•••✦🌹✦•••💐
क्या आप जानते है कि अत्तहियात
जो हर नमाज़ में पढ़ा जाता है उसका वजूद कैसे हुआ
•┈••✦🌹 ✦••┈•
अत्तहियात एक बहुत अहम दुआ है।
जब मैंने इसकी हक़ीक़त जानी तो
इसकी हक़ीक़त मेरे दिल को छू गई ।
अत्तहियात क्या है?
💐•┈••✦🌹 ✦••┈•💐
‘अत्ताहियातु लिल्लाहि वस्सलवातु वत्तैयिबातू अस्सलामु अलैका अय्युहन नाबिय्यु रहमतुल्लाही व बरकताहू अस्सलामु अलैना व आला इबादिल्लाहिस सालिहीन अशहदु अल्ला इलाहा इल्ललाहू व अशहदु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसुलहू’
•┈••✦🌹 ✦••┈•
अत्तहियात असल में गुफ्तगु है आसमान में
"अल्लाह" और उसके रसूल के दरमियान की
शबे मेराज के वक़्त की
कि जब हमारे नबी करीम
हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम
"अल्लाह" से मुलाक़ात के लिए हाज़िर हुए ।
•┈••✦🌹 ✦••┈•
मुलाक़ात के वक़्त
रसूल अल्लाह ने सलाम नही किया
और अस्सलामु अलैकुम नहीं कहा ।
अगर कोई "अल्लाह" से मुलाक़ात करे
तो उस शख़्स को क्या कहना चाहिए..
•┈••✦🌹 ✦••┈•
दरअसल हक़ीक़त में
हम अल्लाह को सलाम नहीं पेश कर सकते
क्यूंकि तमाम सलामती "अल्लाह" की तरफ़ ही से है इसलिए रसूल अल्लाह ने "अल्लाह" को
सलाम न करते हुए यह फ़रमाया:
•┈••✦🌹 ✦••┈•
"अत्तहियातु लिल्लाही वस्सलावातू वत्तह्यीबात"
(तमाम बोल से अदा होने वाली और बदन से अदा होने वाली तमाम इबादतें "अल्लाह" के लिए हैं )
•┈••✦🌹 ✦••┈•
इस पर "अल्लाह" ने जवाब दिया,
"अस्सलामु अलैका या अय्यूहन्नबिय्यो वरहमतुल्लाही वबरकातुहू"
(सलामती हो तुम पर, या नबी, और रहम और बरकत हो)
•┈••✦🌹 ✦••┈•
फिर नबी ने फ़रमाया:
"अस्सलामू अलैना वआला इबादिल्लाहिस्साॅलेहीन"
(सलामती हो हम पर और "अल्लाह" आपके नेक बन्दों पर)
•┈••✦🌹 ✦••┈•
[यहाँ ग़ौर करें, नबी ने सलामती हो मुझ पर
ऐसा नहीं कहा बल्कि सलामती हो "हम पर" यानी उम्मत पर ऐसा कहा]
•┈••✦🌹 ✦••┈•
यह सब वाक़िआ "फ़रिश्तों" ने सुना और
ये सब सुनकर फ़रिश्तों न अर्ज़ किया:
•┈••✦🌹 ✦••┈•
"अश्हदू अन लाइलाहा इल्लल्लाहु व अश्हदु अन्ना मुहम्मदुन अब्दुहू व रसूलुहू"
(हम गवाही देते हैं कि, "अल्लाह" के सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं है और हम गवाही देते हैं कि, हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम "अल्लाह" के नेक बन्दे और रसूल हैं )
•┈••✦🌹 ✦••┈•
मेरे अजीजों, अब सोचो कि
हम कितनी अहम दुआॅ (अत्तहियात)
हर नमाज़ मे पढते है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
SUNNI WORLD #islamic #trending #followforfollow #like
• 14 shares