Magic Share BannerEpisodic Banner

bareilly

112 Posts • 199K views
Naman News
813 views • 6 months ago
#📹 ट्रेंडिंग वीडियो #लव जिहाद #इंस्टाग्राम #बरेली इंस्टाग्राम पर 'रहमान' बनकर किया निकाह, घर पहुंची तो निकला 'आशिष'! बरेली में मुस्लिम युवती के साथ बड़ी धोखाधड़ी। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्यार और शादी के नाम पर पहचान छिपाकर एक युवती की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। नवाबगंज क्षेत्र के सरदार नगर के रहने वाले आशीष पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर खुद को 'रहमान' बताकर फातिमा नाम की युवती से दोस्ती की और फिर करीब ढाई साल पहले निकाह कर लिया। ​फातिमा का दावा है कि उसे सच्चाई तब पता चली जब वह आशीष के घर पहुंची। मामला और भी गंभीर तब हो गया जब आशीष अपने 4 महीने के मासूम बेटे और पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती और पहचान के सत्यापन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
14 shares