😨ट्रेन में आग: कूदे लोग, 8 मौतें, जानें कहानी🚉

18 Posts • 101K views
Top News.in
13K views 7 hours ago
#😨ट्रेन में आग: कूदे लोग, 8 मौतें, जानें कहानी🚉 मुरैना के हेतमपुर रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से 8 लोगों के कटने के मामले में चौंकाने वाली वजह सामने आई है. एक छोटी सी गलतफहमी और अफवाह ने 8 जिंदगियां छीन लीं. हादसे की शुरुआत तो मुरैना-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से हुई, लेकिन मौत का कारण बनी पातालकोट एक्सप्रेस. दरअसल, उदयपुर इंटरसिटी सामान्य गति से चल रही थी. तभी अफवाह फैली कि ट्रेन में आग लग गई. हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि ट्रेन में कुछ यात्री अपने मोबाइल फोन चार्ज कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर भ्रम फैला और किसी ने चिल्ला दिया कि ‘ट्रेन में आग लग गई है’. देखते ही देखते यह बात पूरी ट्रेन में फैल गई. वास्तव में ट्रेन में कहीं कोई आग लगी ही नहीं थी, लेकिन डर के मारे यात्रियों में भगदड़ मच गई. कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी. ट्रेन रुकते ही ट्रैक पर कूदने लगे यात्री आग की सूचना से घबराए यात्रियों ने आनन-फानन में चैन पुलिंग कर दी. चैन पुलिंग के कारण उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन हेतमपुर के पास रुक गई. ट्रेन रुकते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूदने लगे. इनमें बहुत से यात्री बागेश्वर धाम से लौट रहे थे और दहशत के कारण चलती ट्रेन से भी कूदने की कोशिश करने लगे. दूसरी ट्रेन काल बन कर आई उदयपुर इंरटसिटी से उतरकर यात्री पास वाली दूसरी पटरी पर जाकर खड़े हो गए. उन्हें लगा कि वे वहां सुरक्षित रहेंगे. लेकिन, यात्रियों के दूसरी पटरी पर कूदने के चंद मिनटों बाद ही वहां पातालकोट एक्सप्रेस आ गई. पटरी पर खड़े यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 यात्रियों के कटने की जानकारी सामने आई है. हादसे का दर्दनाक मंजर इस भीषण हादसे में कुल 8 यात्रियों की मौत हो गई है. मरने वालों में 4 महिलाएं और 4 मासूम बच्चे शामिल हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी ने चिल्लाकर यात्रियों को पटरी से हटने के लिए भी कहा था, लेकिन पातालकोट एक्सप्रेस की रफ्तार के आगे कोई कुछ नहीं कर सका. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. दोनों ट्रेन रवाना, रूट क्लियर हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में यह बात साफ हुआ कि पूरा हादसा सिर्फ एक अफवाह के कारण हुआ. फिलहाल, राहत कार्य पूरा कर लिया गया है. दोनों ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है. रेलवे रूट अब पूरी तरह क्लियर है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
162 likes
7 comments 177 shares