रुस
1 Post • 331 views
Parmod Jain
2K views 3 months ago
रूस में 19 दिन से लापता चल रहे अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के कफनवाड़ा गांव निवासी एमबीबीएस छात्र अजीत चौधरी का शव मिला है। जानकारी के अनुसार अजीत का शव रूस के व्हाइट रिवर से सटे एक बांध में मिला है। गुरुवार को रूस से परिजनों को यह दुखद सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि अजीत की वतन वापसी डॉक्टर बनकर नहीं, बल्कि शव के रूप में होगी। जमीन बेचकर भेजा था पढ़ने परिवार को अजीत की सुरक्षित वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब उसके शव मिलने की पुष्टि के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। अजीत के पिता रूप सिंह चौधरी किसान हैं। परिवार के पास करीब 20 बीघा जमीन है, जिसमें से 3 बीघा जमीन बेचकर बेटे को डॉक्टर बनाने के सपने के साथ रूस पढ़ने भेजा था। गांव में यह खबर पहुंचते ही लोग रूप सिंह चौधरी के घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। नदी किनारे मिले थे कपडे परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। अजीत चौधरी (पुत्र रूप सिंह चौधरी) रूस के ऊफा शहर स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और तीसरे वर्ष का छात्र था। वह 20 अक्टूबर से लापता था। उसी दिन नदी किनारे उसके कपड़े मिले थे, जिसके बाद से वहां की पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। #रुस
11 likes
31 shares