Naman News
723 views • 1 days ago
#chattisgarh #सामुहिक विवाह #शादी विवाह #विवाह #शादी-विवाह
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा घोटाला? चांदी की पायल और सोने का मंगलसूत्र दोनों नकली, भड़का गुस्सा!
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से आ रही इस वक्त की बहुत बड़ी खबर! गरीब और जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए चलाई जा रही सरकार की सबसे बड़ी योजना 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' अब गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ गई है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।
शुरुआत में कुछ परिजनों ने सिर्फ चांदी की पायल के नकली होने का आरोप लगाया था, लेकिन अब जब दुल्हनों ने शादी के अन्य जेवरों की जांच कराई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ितों का आरोप है कि विवाह के पवित्र प्रतीक 'सोने के मंगलसूत्र' के नाम पर भी उन्हें पूरी तरह से घटिया और नकली धातु (पीतल या रोल-गोल्ड) का आभूषण थमा दिया गया है।
बेटियों के भविष्य और आस्था से जुड़े इस खिलवाड़ के बाद शादी के मंडप से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक हड़कंप मच गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग सीधे तौर पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर टेंडर प्रक्रिया में कितना बड़ा खेल हुआ है कि अफसरों की नाक के नीचे चांदी की जगह लोहा/लोकल मेटल और सोने की जगह पीतल बांट दिया गया?
इस वीडियो में देखिए पीड़ितों का वो लाइव इंटरव्यू जिन्होंने कैमरे के सामने दिखाई नकली पायल और नकली मंगलसूत्र की सच्चाई, और जानिए इस महाघोटाले पर क्या एक्शन होने जा रहा है!
16 likes
9 shares