Naman News
1K views • 1 months ago
#📢तमिलनाडु में बड़ा सियासी गेम 😲 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #तमिलनाडु
लोक भवन में विजय और राज्यपाल की सीक्रेट मीटिंग! क्या तमिलनाडु में टूटेगा 62 साल पुराना 'द्रविड़' वर्चस्व?टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 108 सीटों के साथ बने 'किंग'!!
TVK Chief Vijay Meets Governor: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। अभिनेता से नेता बने विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय ने चेन्नई के लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
हालांकि, 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है, जिससे टीवीके अभी 10 सीट दूर है। सूत्रों के अनुसार, विजय ने कांग्रेस और कुछ अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे हैं। 62 सालों के बाद यह पहला मौका है जब डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के प्रभुत्व को किसी तीसरी शक्ति ने इस कदर चुनौती दी है। क्या विजय गठबंधन की सरकार बनाएंगे या राज्य में सियासी गतिरोध जारी रहेगा? देखिये नमन न्यूज की यह एक्सक्लूसिव पड़ताल।
14 likes
10 shares