#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-25.02.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न
वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श
प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
सनातन धर्म में आखिरकार किसी शुभ काम के प्रारंभ से पहले भगवान गणेश की ही पूजा क्यों होती है?जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
_________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आजदिनांक.......................25.02.2026
कलियुग संवत्..............................5127
विक्रम संवत्............................... 2082
शक संवत्...................................1947
संवत्सर...............................श्री सिद्धार्थी
अयन.......................................... उत्तर
गोल............................ ..............दक्षिण
ऋतु......................................... शिशिर
मास........................................ फाल्गुन
पक्ष............................................ शुक्ल
तिथि....... नवमी. रात्रि. 2.41* तक / दशमी
वार.......................................... बुधवार नक्षत्र... रोहिणी. अपरा. 1.39 तक/ मृगशिरा
चंद्र राशि...... वृषभ. रात्रि. 12.55* / मिथुन
योग........ विष्कुंभ. रात्रि. 1.28* तक / प्रीति
करण................. बालव. अपरा. 3.45 तक
करण..... कौलव. रात्रि. 2.41* तक / तैत्तिल
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.59.26 पर
सूर्यास्त....................सायं. 06.29.49 पर
दिनमान-घं.मि.से....................11.30.22
रात्रिमान...............................12.28.44
चंद्रोदय.....................12.12.28 AM पर
चंद्रास्त.................... 02.46.44 AM पर
राहुकाल.अपरा.12.45 से 2.11 तक(अशुभ)
यमघंट......प्रातः 8.26 से 9.52 तक(अशुभ)
गुलिक..पूर्वा. 11.18 से 12.45(शुभे त्याज्य)
अभिजित..... मध्या.12.22 से 1.08(अशुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ............ आज नहीं है
दिशाशूल............................... उत्तर दिशा
दोष परिहार...... तिल का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
________________________________
व्रत विशेष................................ नहीं है
अन्य व्रत.................................... नहीं
दिन विशेष... होलाष्टक जारी(शुभकार्य बंद)
दिन विशेष................ राष्ट्रीय बिली दिवस
पर्व विशेष.................................नहीं है
खगोलीय..................................नहीं है
विष्टि(भद्रा)................................नहीं है
पंचक...................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................ संपूर्ण (अहोरात्र)
अमृत सि.योग............................ नहीं है
सिद्ध रवियोग... अपरा. 1.39 से रात्रि पर्यंत
_________________________________
__अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________________________________
दिनांक............................26.02.2026
तिथि.............. .फाल्गुन शुक्ला 10 गुरुवार
व्रत विशेष................................. .नहीं है
अन्य व्रत.................................... ..नहीं
दिन विशेष..होलाष्टक जारी(शुभकार्य निषेध)
दिन विशेष...... राष्ट्रीय पिस्ता/ आदर्श दिवस
पर्व विशेष.................................. नहीं है
खगोलीय....... वक्री बुध. अपरा. 12.17 पर
विष्टि(भद्रा)................................. नहीं है
पंचक.........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग................................नहीं है
अमृत सि.योग............................ ..नहीं है
सिद्ध रवियोग................ ..संपूर्ण (अहोरात्र)
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________
अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है...
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
________________________________
लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला
________________________________
लग्न ......... कुम्भ 11°30' शतभिषा 2 सा
सूर्य ........... कुम्भ 12°14' शतभिषा 2 सा
चन्द्र ............ वृषभ 19°24' रोहिणी 3 वी
बुध ......... कुम्भ 28°14' पूर्वभाद्रपद 3 दा
शुक्र ......... कुम्भ 24°6' पूर्वभाद्रपद 2 सो
मंगल ^ ........... कुम्भ 1°26' धनिष्ठा 3 गु
बृहस्पति * .... मिथुन 21°12' पुनर्वसु 1 के
शनि ........... मीन 7°7' उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * .......... कुम्भ 15°6' शतभिषा 3 सी
केतु * .......सिंह 15°6' पूर्व फाल्गुनी 1 मो
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_______________________________
लाभ.................प्रातः 6.59 से 8.26 तक
अमृत................प्रातः 8.26 से 9.52 तक
शुभ...............पूर्वा.11.48 से 12.45 तक
चंचल..............अपरा. 3.37 से 5.04 तक
लाभ.................सायं. 5.04 से 6.30 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ................. रात्रि. 8.03 से 9.37 तक
अमृत............. रात्रि. 9.37 से 11.11 तक
चंचल.....रात्रि. 11.11 से 12.44 AM तक
लाभ....रात्रि. 3.51 AM से 5.25 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर....
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
_______________________________
08.00 AM तक-----रोहिणी----3-------वी
01.39 PM तक-----रोहिणी----4--------वू
07.16 PM तक----मृगशिरा----1--------वे
12.55 AM तक----मृगशिरा----2-------वो
______राशि वृषभ - पाया स्वर्ण_______
_______________________________
06.32 AM तक----मृगशिरा----3--------क
उपरांत रात्रि तक----मृगशिरा----4-------की
_______राशि मिथुन - पाया स्वर्ण_______
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
___ 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
सनातन धर्म में आखिरकार किसी शुभ काम के प्रारंभ से पहले भगवान गणेश की ही पूजा क्यों होती है?जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
शुभ कार्यों में सबसे पहले इनका नाम लिया जाता है, ताकि कार्य निर्विघ्न संपन्न हो। लेकिन इस परंपरा के पीछे एक गहरी पौराणिक कथा छिपी है। शिव पुराण और अन्य पुराणों में वर्णित इस कथा से पता चलता है कि गणेश जी को प्रथम पूज्य का दर्जा कैसे प्राप्त हुआ। आइए जानते हैं इस कथा और महत्व को।*
देवताओं में छिड़ा श्रेष्ठता का
शिव पुराण और गणेश पुराण में वर्णित एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, एक बार सभी देवताओं के बीच यह विवाद छिड़ गया कि धरती पर सबसे पहले किसकी पूजा होनी चाहिए। इंद्र स्वयं को सर्वश्रेष्ठ मानते थे, कार्तिकेय अपनी शक्ति का दावा करते थे, विष्णु अपनी सर्वव्यापकता बताते थे और इसी तरह हर देवता अपने को प्रथम पूज्य मान रहा था। जब विवाद बढ़ता गया और कोई समाधान नहीं निकला, तो सभी देवता भगवान शिव और माता पार्वती के पास न्याय के लिए पहुंचे।
महादेव ने आयोजित की अनोखी प्रतियोगिता*
भगवान शिव ने विवाद सुलझाने के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की। उन्होंने कहा-
जो देवता अपने वाहन पर सवार होकर पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा करके सबसे पहले लौटेगा, वही जगत में प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त करेगा।'` यह सुनते ही सभी देवता अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर ब्रह्मांड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े। इंद्र ऐरावत पर, कार्तिकेय मयूर पर और अन्य देवता अपने वाहनों पर।
गणेश जी की बुद्धिमानी और भक्ति
गणेश जी का वाहन छोटा सा मूषक यानी चूहा था। ब्रह्मांड की परिक्रमा करना उनके लिए असंभव था। लेकिन गणेश जी ने अपनी बुद्धि और भक्ति का परिचय दिया। उन्होंने माता-पिता शिव-पार्वती के चारों ओर सात बार परिक्रमा की और हाथ जोड़कर खड़े हो गए। जब सभी देवता थक-हारकर लौटे, तो गणेश जी को पहले से ही वहां मौजूद पाया।
शिव-पार्वती के चरणों में समाहित है समस्त ब्रह्मांड
सभी देवताओं ने आश्चर्य से पूछा कि गणेश जी ने यह कैसे कर दिखाया? तब गणेश जी ने बहुत ही सुंदर तर्क दिया, 'माता-पिता के चरणों में ही समस्त ब्रह्मांड समाहित है। तीनों लोक, सात द्वीप, सात समुद्र, नौ ग्रह - सब कुछ माता-पिता के चरणों में ही हैं। इसलिए मैंने माता-पिता की परिक्रमा करके ही ब्रह्मांड की परिक्रमा पूरी कर ली।'
प्रथम पूज्य का वरदान और विघ्नहर्ता का दर्जा
यह सुनकर भगवान शिव बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने गणेश जी को वरदान दिया कि `'आज से तुम जगत में प्रथम पूज्य होगे। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में तुम्हारी पूजा अनिवार्य होगी। अगर कोई ऐसा नहीं करेगा, तो उसका कार्य विघ्नों से भरा रहेगा।'` तभी से गणेश जी *•'विघ्नहर्ता' और 'प्रथम पूज्य'* कहलाए।
यह कथा हमें सिखाती है कि बुद्धि और भक्ति से कोई भी असंभव कार्य संभव हो जाता है। इसलिए आज भी हर मांगलिक कार्य से पहले गणेश पूजा अनिवार्य है। चाहे विवाह का कार्ड हो या नया व्यवसाय शुरू करना - सबसे पहले 'ॐ गणेशाय नमः' का उच्चारण इसलिए किया जाता है ताकि कार्य निर्विघ्न संपन्न हो।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आज प्यार में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं होंगी। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप पर काम का बोझ कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज एक ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़त ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अवसाद के ख़िलाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह स्थिति संभालने में सफल रहेंगे।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
______________________________