kushinagar

31 Posts • 31K views
दैनिक अपडेट
574 views 5 days ago
विमला इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल भवानीगंज (डुमरियागंज)। सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विमला इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जो किसी दुल्हन की तरह जगमगा रहा था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के जीवंत अभिनय, मनमोहक नृत्य और प्रभावशाली भाषणों ने उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा, पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, लेखन, अभिनय और राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भी स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीमें मुस्तैद रहीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #SiddharthNagar सिद्धार्थनगर
11 likes
11 shares