Naman News
1K views • 16 days ago
#📢तमिलनाडु: विजय ने ली CM पद की शपथ 🙏 #📢तमिलनाडु में बड़ा सियासी गेम 😲 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #तमिलनाडु
शपथ ग्रहण मंच पर दिखी जबरदस्त दोस्ती,राहुल गांधी ने शेयर किया CM विजय का खास वीडियो!
Rahul Gandhi Post for CM Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री विजय के बीच की गर्मजोशी और गहरी दोस्ती साफ देखी जा सकती है।
राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "तमिलनाडु ने चुन लिया है। एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज और एक नई कल्पना।" उन्होंने विजय को अपना 'भाई' बताते हुए शुभकामनाएं दीं कि वे तमिलनाडु की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। मंच पर दोनों नेताओं ने न केवल एक-दूसरे को गले लगाया, बल्कि एक 'सेल्फी' भी ली जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस मुलाकात को दक्षिण भारत की राजनीति में एक नए गठबंधन और 'द्रविड़ राजनीति' से आगे की सोच के रूप में देखा जा रहा है। पूरी रिपोर्ट देखिये 'नमन न्यूज' पर।
39 likes
8 shares