****गोपाल कृष्ण****

55 Posts • 23K views
sn vyas
826 views 2 months ago
#गोपाल कृष्ण गोपाल कृष्ण #गोपाल कृष्ण ॥ विजयते् श्रीबालकृष्ण प्रभु ॥ ब्रह्मांड दर्शन की कथा : एक बार जब श्री बालकृष्ण गोकुल में खेल रहे थे, तो उनके मित्रों और भाई बलराम ने माता यशोदा से शिकायत की कि श्री बालकृष्ण ने मिट्टी खाई है। माता यशोदा ने तुरंत श्री बालकृष्ण को पकड़ा और उन्हें डांटते हुए अपना मुँह खोलने को कहा। विस्मयकारी दृश्य : जैसे ही नन्हे श्री बालकृष्ण ने अपना मुँह खोला, माता यशोदा आश्चर्यचकित रह गईं। उन्हें श्री बालकृष्ण के मुख के भीतर मिट्टी नहीं, बल्कि पूरा ब्रह्मांड दिखाई दिया। क्या देखा ! उन्होंने मुख में सूर्य, चंद्रमा, तारे, पर्वत, नदियाँ, समुद्र और सभी जीव-जंतु देखे। यहाँ तक कि उन्होंने खुद को और गोकुल को भी उस अनंत दृश्य में देखा। ईश्वरीय अहसास : माता यशोदा समझ गईं कि उनका पुत्र कोई साधारण बालक नहीं, बल्कि स्वयं नारायण (भगवान विष्णु) हैं।ममता का प्रभावभगवान ने जब देखा कि यशोदा उनकी दिव्यता देखकर भयभीत हो रही हैं, तो उन्होंने अपनी 'योगमाया' से उस स्मृति को उनके मन से हटा दिया। माता यशोदा फिर से उन्हें अपना छोटा पुत्र मानकर लाड-प्यार करने लगीं। जय हो प्रभु. .
13 shares
sn vyas
987 views 2 months ago
#गोपाल कृष्ण गोपाल कृष्ण नित्य प्रार्थना .... हे नाथ! पुत्र, मित्र, गृह, आदि से घिरे हुए संसार-सागर से आप ही मेरी रक्षा करते हैं। आप ही शरणागत जनों का भय भंजन करते हैं। यह मैं, मेरा, यह देह और इहलोक-परलोक में जो कुछ भी मेरा है, आज वह सब मैं आपके श्री चरणों में समर्पण करता हूं। मैं अपराधों का घर हूँ। मेरे अन्य कोई साधन नही है, मेरी कोई गति नही है। हे नाथ! आप ही मेरी गति हैं। श्रीराधिका रमण ! श्री कृष्ण कान्ते ! मैं तन, मन, वचन, से आपका ही हूं, आप युगल सरकार ही मेरी अनन्य गति हैं। मैं आपके शरण हूँ, आपके चरणों मे पड़ा हूँ, आप करुणा की खान हैं। मुझ दुष्ट अपराधी पर कृपा करके, मुझे अपना दास बना लीजिए। बोलो श्री कीर्तिकुमारी, वृषभानुनन्दिनी, कृष्णानन्दिनी, राधा रानी की जय ! हे नाथ मैं अपनी शक्ति से आपको प्राप्त नहीं कर सकता। आप अपनी अनन्त, अपरिसीम, अहैतुकी कृपा से मुझको सँभाल लीजिये। मैं आपकी शरण में हूँ। श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी , हे नाथ नारायण वासुदेवा... ...
21 shares