rajniti

1K Posts • 4M views
m k
616 views 10 days ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी ने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली देने वाले प्रदर्शनकारियों को माफ करने की बात कही थी। इसी को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा, “लो कर लो बात, देश इनसे माफी मांगने को कह रहा है। इन्होंने देश को ही माफ कर दिया।” बता दें कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाली एक लड़की ने भी बाद में माफी मांग ली है। इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। https://whatsapp.com/channel/0029Vaej7TG1iUxYiE2EHU3U #rajnitik #📢शेयरचैट अपडेट्स
17 likes
16 shares