Hradeshpatelofficial ☑️
56K views • 6 months ago
#🗞️4 सितंबर के अपडेट 🔴 🔥ब्रेकिंग न्यूज़: उज्जैन SBI में 5 करोड़ की ज्वेलरी और कैश चोरी, बैंककर्मी ही निकला मास्टरमाइंड🔥 उज्जैन पुलिस ने मात्र 24 घंटे में एसबीआई महानंदा नगर ब्रांच से हुई हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कर दिया है। सोमवार रात हुई इस वारदात में 5 करोड़ की ज्वेलरी और 8 लाख नकद चोरी हो गए थे। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—चोरी का मास्टरमाइंड बैंक का ही आउटसोर्स कर्मचारी निकला, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यूट्यूब देखकर धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम जय से बदलकर जीशान रख लिया था। उसकी योजना नेपाल जाकर व्यापार शुरू करने की थी। मंगलवार सुबह जब बैंक का सफाई कर्मचारी पहुंचा, तो लॉकर खुले मिले। जांच में सामने आया कि करीब 4.7 किलो सोने के आभूषण और 8 लाख कैश चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले और पुलिस की चार टीमें व साइबर सेल ने मिलकर 24 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उमेश जोगा और एसपी प्रदीप शर्मा खुद मौके पर पहुंचे। यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।
357 likes
2 comments • 318 shares