Naman News
607 views • 1 days ago
#📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #बिहार शराब बंदी #शराब बंदी पर #नमन न्यूज,पटना
'मुआवजा नहीं, इंसाफ चाहिए!':शराब कांड से पीड़ित परिजनों का फूटा गुस्सा,
उल्टे पांव लौटे विधायक सियाराम सिंह! 💥
बिहार के बाढ़ (मोकामा क्षेत्र) में कथित जहरीली और अवैध शराब पीने से हुई 4 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। मामले की संवेदनशीलता के बीच जब देर शाम बाढ़ के स्थानीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह पीड़ितों के गांव पहुंचे, तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जलती चिताओं के बीच विधायक के देर से पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
पीड़ित परिजनों ने विधायक को घेरकर जमकर खरी-खोटी सुनाई और सवाल दागा कि जब अस्पताल में लोग तड़प रहे थे, तब जनप्रतिनिधि कहां थे। ग्रामीणों के भारी विरोध और तीखी बयानबाजी को देखते हुए विधायक डॉ. सियाराम सिंह को बिना बात किए ही उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र में तनाव और गुस्से का माहौल बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोग जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
13 shares