in india accountability (o)%

1 Post • 85 views
Accountability? Accountability my foot. India में अब ये शब्द बचा ही नहीं। नोटबंदी आई, किसने जवाब दिया? लाइन में जो मरे, किसने हिसाब दिया? किसानों ने दिल्ली घेर ली, सालों तक सड़कें फेर ली, सैकड़ों घर उजड़ गए, किसने जवाब दिया? मणिपुर जलता रहा, महीनों तक देश टलता रहा, बहनों की चीख़ें गूँजती रहीं, किसने जवाब दिया? पहलवान धरने पर बैठे, अपने ही आँसू पीते बैठे, बेटियों ने न्याय माँगा, किसने जवाब दिया? लद्दाख से आवाज़ उठी, सोनम वांगचुक भूख पर डटे, पहाड़ पूछते रहे लगातार, किसने जवाब दिया? पेपर लीक से सपने टूटे, लाखों युवा फिर से छूटे, भर्ती का सच कौन बताए? किसने जवाब दिया? रेल हादसे, पुल भी टूटे, वादे सारे धीरे छूटे, ज़िम्मेदारी किसने ली? किसने जवाब दिया? Accountability? Accountability my foot. India में अब ये शब्द बचा ही नहीं। सवाल अगर अपराध बने, तो लोकतंत्र कहाँ बचा? जवाब अगर कोई दे ना सके, तो सत्ता किस काम की भला? Accountability? Accountability my foot. India में अब ये शब्द बचा ही नहीं। #virul #Accountability my foot#protest song for Accountability #in india accountability (o)%
12 shares