#🆕 ताजा अपडेट #काॅकरोच #काॅकरोच जनता पार्टी #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📹 वायरल वीडियो
अब कॉकरोच जनता पार्टी पर सायबर अटैक! Instagram पर BJP को पछाड़ा, तो हैक करने की हुई कोशिश!
सोशल मीडिया पर इन दिनों देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों को फॉलोअर्स के मामले में कड़ी टक्कर देने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) एक बार फिर बड़ी मुसीबत में घिर गई है। हाल ही में भारत में इस पार्टी का ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट कानूनी मांग के बाद ब्लॉक (Withheld) कर दिया गया था। लेकिन अब इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने की कोशिश की जा रही है।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर मेटा (Meta) की तरफ से आए 'पासवर्ड रीसेट' के मैसेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिससे साफ पता चलता है कि कोई उनके अकाउंट में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। मजेदार बात यह है कि यह हैकिंग अटेंप्ट तब हुआ, जब इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स का आंकड़ा करीब 1.5 करोड़ पहुंच गया, जो देश की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी के फॉलोअर्स से भी ज्यादा है। अभिजीत ने विरोधियों पर तंज कसते हुए वीडियो संदेश में कहा कि जो खुद को 'विश्वगुरु' कहते हैं, वे 20-21 साल के युवाओं के चुटकुलों से इतना क्यों डर रहे हैं? देखिए इस डिजिटल वॉर पर हमारी यह खास रिपोर्ट।