शुभ योगिनी एकादशी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

131 Posts • 83K views
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🙏 🗓️ योगिनी एकादशी: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार 🗓️ पारण: 11 जुलाई, शनिवार, दोपहर 01:44 से 04:30 बजे तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना का पावन अवसर है। यह व्रत आत्मसंयम, भक्ति, मन की शुद्धि और सद्कर्म के संकल्प से जुड़ा माना जाता है। इस दिन प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु के समक्ष व्रत का संकल्प लें। श्रीहरि को पीले पुष्प, चंदन, फल, अक्षत और तुलसी दल अर्पित करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और योगिनी एकादशी व्रत कथा का श्रद्धापूर्वक पाठ या श्रवण करें। योगिनी एकादशी के दिन भगवद्गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करने और निर्धन व्यक्ति को जल, अन्न-वस्त्र का या जूते-छाते का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। #🌞 Good Morning🌞 #🙏योगिनी एकादशी✡️ #शुभ योगिनी एकादशी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #योगिनी एकादशी🌼 #आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष "योगिनी एकादशी व्रत" 🌻
88 likes
3 comments 34 shares