दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य
दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख़्त कदम उठाए हैं। हालात गंभीर बने रहने के कारण स्कूलों में ऑफ़लाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है और सभी सरकारी व निजी दफ़्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में काम कर रहे सभी कार्यालय आधी क्षमता के साथ ही संचालित होंगे, जबकि शेष कर्मचारी घर से काम करेंगे। इसके अलावा, निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित पंजीकृत और सत्यापित निर्माण मज़दूरों को आर्थिक राहत देते हुए उनके खातों में 10,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।
इस मुद्दे पर संसद परिसर में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने हाथ में तख़्ती लेकर सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि जब एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, तब भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसदों ने मौजूदा हालात के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। शहर के कई इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा और ज़्यादातर निगरानी केंद्रों पर हवा बेहद खराब दर्ज की गई, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
#DelhiPollution #AirPollution #AQI #DelhiNews #WorkFromHome #Smog #HealthAlert #BreakingNews #DelhiGovernment
#💨दिल्ली-NCR में फॉग-स्मॉग का डबल अटैक 🤯 #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #⛈मौसम अपडेट📰 #🗞️पॉलिटिकल अपडेट