अंततः प्रेम का निष्कर्ष यही होता है कि
साथ नहीं टिकता,केवल स्मृतियाँ टिकती हैं।
समय अपने साथ लोगों को ले जाता है,
परिस्थितियाँ रास्ते बदल देती हैं और जीवन धीरे-धीरे
दो आत्माओं के बीच ऐसी दूरियाँ रख देता है
जिन्हें पार करना संभव नहीं रह जाता।
फिर भी प्रेम समाप्त नहीं होता।
वह स्मृतियों का रूप लेकर मन के किसी शांत कोने में
अनंत काल तक जीवित रहता है।
इसलिए अंत में प्रेम अपने साथ कुछ नहीं ले जाता।
वह पीछे छोड़ जाता है...
कुछ अधूरी बातें,
कुछ अनकहे स्पर्श,
कुछ अनलिखे पत्र,
और दो लोगों के बीच
फैलती हुई एक ऐसी दूरी,जिसे केवल स्मृतियाँ ही भरने का प्रयास करती रहती हैं।अंततः प्रेम में स्मृतियाँ ही शेष रह जाती हैं और दूरियाँ...जो हर स्मृति को
पहले से अधिक गहरा बना देती हैं।
❤️
#unforgattable #beloved #❤️Love You ज़िन्दगी ❤️ #missyou ##😘बस तुम और मैं