Failed to fetch language order
kissan
63 Posts • 699K views
Rajeev Tomar
531 views
बजट 2026 में किसानों की अनदेखी, उद्योगपतियों को मिला लाभ : चौधरी संजीव तोमर बजट 2026 में किसानों की अनदेखी, उद्योगपतियों को मिला लाभ : चौधरी संजीव तोमर मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026 को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने कड़ी नाराजगी जताई है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें सरकार का पूरा फोकस उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने पर रहा, जबकि देश के अन्नदाता किसान को एक बार फिर हाशिए पर धकेल दिया गया। मुजफ्फरनगर में जारी बयान में चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि बजट भाषण में किसानों की फसलों के लाभकारी मूल्य को लेकर कोई ठोस चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस अहम मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। बिना एमएसपी की कानूनी गारंटी के किसानों का शोषण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज किसान बढ़ती उत्पादन लागत से बुरी तरह परेशान है। खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण, डीजल और बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बजट में किसानों को राहत देने का कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। चौधरी संजीव तोमर ने मांग की कि खेती में इस्तेमाल होने वाले खाद और बीज पर किसानों को कम से कम 50 प्रतिशत की छूट दी जाए तथा महंगाई के अनुपात में कृषि उपकरणों और कीटनाशकों के दाम कम किए जाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और बिजली की गंभीर समस्याओं की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर सिंचाई और पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए सरकार को विशेष पैकेज घोषित करना चाहिए। चौधरी संजीव तोमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही किसानों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिए, खाद-बीज सस्ता नहीं हुआ और फसलों के दाम सुनिश्चित नहीं किए गए, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR #kissan
11 likes
12 shares