lalitpur

70 Posts • 40K views
Times now bundelkhand
548 views 1 months ago AI indicator
गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया विदा। पुलिस ने सलामी देकर कराया मृतक पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार महरोनी के लाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। टीचर कॉलोनी महरोनी में निवासरत ग्राम बारचौन के मूल निवासी मोहनलाल अहिरवार के बड़े पुत्र रामकुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया है, रामकुमार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जीआरपी थाना बाँदा में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, यह 2011 बेच के पुलिसकर्मी थे। प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि करीब पंद्रह दिन पूर्व जीआरपी थाना बाँदा में ड्यूटी करते समय पुलिस कर्मी की तबियत अचानक बिगड़ी जिसे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जवान दो सप्ताह चले लम्बे इलाज के बाद भी वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाया और मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया, अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जिसे परिजन एम्बुलेंस के जरिये बुधवार को तड़के घर लेकर पहुँचे। ललितपुर पुलिस प्रशासन ने मृतक को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देकर विदा करते हुए अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया। मुक्तिधाम परिसर में अंतिम संस्कार के उपरांत शोकसभा आयोजित की गयी। #ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #ramjitiwarimadawara #timesnowbundelkhand
18 likes
8 shares
Times now bundelkhand
538 views 13 days ago AI indicator
धमकी ने ली 17 वर्षीय युवती की जान, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर भेजा जेल ललितपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के सनसनीखेज मामले में नीतेश लोधी, अनीश लोधी और सचिन लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 अप्रैल को मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी लेकिन उस धमकी का असर इतना खौफनाक हुआ कि अगले ही दिन 17 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सर्विलांस और साक्ष्यों के दम पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara #lalitpur #ललितपुर न्यूज़ ##madawara
3 likes
11 shares