viral video
23 Posts • 132K views
हर की पैड़ी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में आग लग गई। आग लगते ही पोल से तेज चिंगारियां और धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय हर की पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। लोगों ने तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली और पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पोल की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #viralvideo
5 likes
8 shares