Failed to fetch language order
Failed to fetch language order
🚨शेख हसीना को फांसी की सजा
82 Posts • 577K views
Javed khan
755 views
बांग्लादेश: शेख़ हसीना की मौत की सज़ा पर अवामी लीग का बड़ा बयान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को सुनाई गई मौत की सज़ा को उनकी पार्टी अवामी लीग ने पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है। पार्टी ने बयान जारी कर इस फ़ैसले को ‘दुर्भावनापूर्ण और बदले की भावना से प्रेरित’ बताया है। अवामी लीग ने कहा कि बांग्लादेश की जनता, अवामी लीग और मुक्ति संग्राम समर्थक ताक़तें इस निर्णय के ख़िलाफ़ बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगी। पार्टी ने 18 नवंबर को बांग्लादेश बंद और 19 से 21 नवंबर तक देशभर में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। अवामी लीग ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और ट्राइब्यूनल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध और असंवैधानिक तरीक़े से सत्ता पर क़ब्ज़ा करने के बाद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए एक “अवैध ट्राइब्यूनल” बनाया। पार्टी के अनुसार शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ चलाया गया मुक़दमा “एक नाटक से ज़्यादा कुछ नहीं” है और पूरी प्रक्रिया बदनीयत और प्रतिशोध से भरी हुई है। #BangladeshNews #SheikhHasina #AwamiLeague #PoliticalCrisis #BreakingNews #InternationalNews #Protest #📢18 नवंबर के अपडेट 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🚨शेख हसीना को फांसी की सजा
9 likes
6 shares