tomar sab

71 Posts • 1K views
Rajeev Tomar
583 views 11 days ago
उत्तराखंड/देहरादून आगामी 14 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री मंत्री के आगमन पर भाकियू तोमर हाथ में काली पट्टी बांध कर जताएगा रोष।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #तोमर #tomar sab #tomar #BKUTOMAR
10 likes
17 shares
Rajeev Tomar
485 views 1 days ago
उत्तराखंड ब्रेकिंग।। *BKU (तोमर) का हल्ला बोल: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच SSP दफ्तर घेराव की चेतावनी* **गन्ना रेट 500 रुपये करने और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा SP देहात को 15-सूत्रीय ज्ञापन, 24 तारीख तक का अल्टीमेटम* हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संगठन ने बुग्गावाला और सिविल लाइन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि 24 तारीख तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में SSP कार्यालय पर महापंचायत की जाएगी। यूनियन के नेताओं ने मांग की है कि किसानों की लागत को देखते हुए गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए और इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया किसानों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित हो। साथ ही, भगवानपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 0133 में 25 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ा ऐतराज जताया। संगठन ने बुग्गावाला थाने में तैनात दो सिपाहियों—मनोज यादव और भंडारी—पर अवैध वसूली का बड़ा आरोप लगाया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि: रात के अंधेरे में करीब 400 ओवरलोड वाहन अवैध रूप से निकाले जाते हैं।प्रति ट्रक 15,000 से 20,000 रुपये की 'सुविधा शुल्क' वसूली जा रही है। और मेहनत-मजदूरी करने वाले किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 7,000 रुपये प्रति माह की उगाही हो रही है। किसान नेताओं ने थाना प्रभारी पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पीड़ितों की मदद करने के बजाय उनके नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का मामला उठाते हुए संगठन ने कहा कि योगेंद्र कुमार को पुलिस ने दिन में घर से सीसीटीवी की निगरानी में उठाया, लेकिन कागजों में गिरफ्तारी रात को जंगल से दिखाई गई। नेताओं ने दावा किया कि उनके पास पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। प्रतिनिधिमंडल ने शासन से मांग की है कि दागी पुलिसकर्मियों की व्हाट्सएप कॉल और उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए स्पेशल कमेटी गठित की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी सरकार और विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तस्लीम राव, जिलाध्यक्ष (किसान मजदूर मोर्चा) यूनूस प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष समीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #किसान #जय किसान जय जवान #तोमर #tomar
15 likes
10 shares