गरूड़ पुराण✍

62 Posts • 8K views
sn vyas
661 views 1 months ago
#गरूड़ पुराण #गरूड़ पुराण✍ गरुड़ पुराण ज्ञान 〰〰🌼〰〰 गरुण पुराण, वेदव्यास जी द्वारा रचित 18 पुराणो में से एक है। गरुड़ पुराण में 279 अध्याय तथा 18000 श्र्लोक हैं। इस ग्रंथ में मृत्यु पश्चात की घटनाओं, प्रेत लोक, यम लोक, नरक तथा 84 लाख योनियों के नरक स्वरुपी जीवन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा भी इस ग्रन्थ में कई मानव उपयोगी बातें लिखी है जिनमे से एक है की किस तरह के लोगों के घर भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक पुरानी कहावत है, जैसा खाएंगे अन्न, वैसा बनेगा मन। यानी हम जैसा भोजन करते हैं, ठीक वैसी ही सोच और विचार बनते हैं। इसका सबसे सशक्त उदाहरण महाभारत में मिलता है जब तीरों की शैय्या पर पड़े भीष्म पितामह से द्रोपदी पूंछती है- "आखिर क्यों उन्होंने भरी सभा में मेरे चीरहरण का विरोध नहीं किया जबकि वो सबसे बड़े और सबसे सशक्त थे।" तब भीष्म पितामह कहते है की मनुष्य जैसा अन्न खता है वैसा ही उसका मन हो जाता है। उस वक़्त में कौरवों का अधर्मी अन्न खा रहा था इसलिए मेरा दिमाग भी वैसा ही हो गया और मुझे उस कृत्य में कुछ गलत नज़र नहीं आया। हमारे समाज में एक परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है कि लोग एक-दूसरे के घर पर भोजन करने जाते हैं। कई बार दूसरे लोग हमें खाने की चीजें देते हैं। वैसे तो यह एक सामान्य सी बात है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किन लोगों के यहां हमें भोजन नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के आचार कांड में बताया गया है कि हमें किन 10 लोगों के यहां भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। यदि हम इन लोगों के द्वारा दी गई खाने की चीज खाते हैं या इनके घर भोजन करते हैं तो इससे हमारे पापों में वृद्धि होती है। यहां जानिए ये 10 लोग कौन-कौन हैं और इनके घर पर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए... 1. कोई चोर या अपराधी 〰〰〰〰〰〰〰 कोई व्यक्ति चोर है, न्यायालय में उसका अपराधी सिद्ध हो गया हो तो उसके घर का भोजन नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार चोर के यहां का भोजन करने पर उसके पापों का असर हमारे जीवन पर भी हो सकता है। 2. चरित्रहीन स्त्री 〰〰〰〰〰 इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चरित्रहीन स्त्री के हाथ से बना हुआ या उसके घर पर भोजन नहीं करना चाहिए। यहां चरित्रहीन स्त्री का अर्थ यह है कि जो स्त्री स्वेच्छा से पूरी तरह अधार्मिक आचरण करती है। गरुड़ पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति ऐसी स्त्री के यहां भोजन करता है, वह भी उसके पापों का फल प्राप्त करता है। 3. सूदखोर 〰〰〰〰 वैसे तो आज के समय में काफी लोग ब्याज पर दूसरों को पैसा देते हैं, लेकिन जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अनुचित रूप से अत्यधिक ब्याज प्राप्त करते हैं, गरुड़ पुराण के अनुसार उनके घर पर भी भोजन नहीं करना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में दूसरों की मजबूरी का अनुचित लाभ उठाना पाप माना गया है। गलत ढंग से कमाया गया धन, अशुभ फल ही देता है। 4. रोगी व्यक्ति 〰〰〰〰 यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, कोई व्यक्ति छूत के रोग का मरीज है तो उसके घर भी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति के यहां भोजन करने पर हम भी उस बीमारी की गिरफ्त में आ सकते हैं। लंबे समय से रोगी इंसान के घर के वातावरण में भी बीमारियों के कीटाणु हो सकते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 5. अत्यधिक क्रोधी व्यक्ति 〰〰〰〰〰〰〰〰 क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है। अक्सर क्रोध के आवेश में व्यक्ति अच्छे और बुरे का फर्क भूल जाता है। इसी कारण व्यक्ति को हानि भी उठानी पड़ती है। जो लोग हमेशा ही क्रोधित रहते हैं, उनके यहां भी भोजन नहीं करना चाहिए। यदि हम उनके यहां भोजन करेंगे तो उनके क्रोध के गुण हमारे अंदर भी प्रवेश कर सकते हैं। 6. नपुंसक या किन्नर 〰〰〰〰〰〰 किन्नरों को दान देने का विशेष विधान बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन्हें दान देने पर हमें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि इन्हें दान देना चाहिए, लेकिन इनके यहां भोजन नहीं करना चाहिए। किन्नर कई प्रकार के लोगों से दान में धन प्राप्त करते हैं। इन्हें दान देने वालों में अच्छे-बुरे, दोनों प्रकार के लोग होते हैं। 7. निर्दयी व्यक्ति 〰〰〰〰〰 यदि कोई व्यक्ति निर्दयी है, दूसरों के प्रति मानवीय भाव नहीं रखता है, सभी को कष्ट देते रहता है तो उसके घर का भी भोजन नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोगों द्वारा अर्जित किए गए धन से बना खाना हमारा स्वभाव भी वैसा ही बना सकता है। हम भी निर्दयी बन सकते हैं। जैसा खाना हम खाते हैं, हमारी सोच और विचार भी वैसे ही बनते हैं। 8. निर्दयी राजा 〰〰〰〰〰 यदि कोई राजा निर्दयी है और अपनी प्रजा का ध्यान न रखते हुए सभी को कष्ट देता है तो उसके यहां का भोजन नहीं करना चाहिए। राजा का कर्तव्य है कि प्रजा का ध्यान रखें और अपने अधीन रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं को पूरी करें। जो राजा इस बात का ध्यान न रखते हुए सभी को सताता है, उसके यहां का भोजन नहीं खाना चाहिए। 9. चुगलखोर व्यक्ति 〰〰〰〰〰〰 जिन लोगों की आदत दूसरों की चुगली करने की होती है, उनके यहां या उनके द्वारा दिए गए खाने को भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। चुगली करना बुरी आदत है। चुगली करने वाले लोग दूसरों को परेशानियों फंसा देते हैं और स्वयं आनंद उठाते हैं। इस काम को भी पाप की श्रेणी में रखा गया है। अत: ऐसे लोगों के यहां भोजन करने से बचना चाहिए। 10. नशीली चीजें बेचने वाले 〰〰〰〰〰〰〰〰〰 नशा करना भी पाप की श्रेणी में ही आता है और जो लोग नशीली चीजों का व्यापार करते हैं, गरुड़ पुराण में उनका यहां भोजन करना वर्जित किया गया है। नशे के कारण कई लोगों के घर बर्बाद हो जाते हैं। इसका दोष नशा बेचने वालों को भी लगता है। ऐसे लोगों के यहां भोजन करने पर उनके पाप का असर हमारे जीवन पर भी होता है। साभार~ पं देव शर्मा💐 〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰
8 likes
8 shares
sn vyas
641 views 1 months ago
#गरूड़ पुराण #गरूड़ पुराण✍ गरुड़-पुराण की विशेषता 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️ विद्या कीर्ति प्रभा लक्ष्मीजयारोग्यादिकारकम् । यः पठेच्छृणुयद्रुद सर्ववित् स दिवं व्रजेत ।। भगवान् हरि ने कहा- हे रुद्र! यह गरुड़ महापुराण विद्या, यश, सौन्दर्य, लक्ष्मी, विजय और आरोग्यादिका कारक है। जो मनुष्य इसका पाठ करता है या सुनता है, वह सब कुछ जान लेता है और अन्त में उसको स्वर्ग की प्राप्ति होती है। यः पठेच्छृणुयाद्वापि श्रावयेद्वा समाहितः । संलिखेल्लेखयेद्वापि धारयेत् पुस्तकं ननु । धर्मार्थी प्राप्नुयाद्धर्ममर्थार्थी चार्थमाप्नुयात् ।। जो मनुष्य एकाग्रचित होकर इस महापुराण का पाठ करता है, सुनता है अथवा सुनाता है, जो इसको लिखता है, लिखाता है या पुस्तक के ही रूप में इसे अपने पास रखता है, वह यदि धर्मार्थी है, तो उसे धर्म की प्राप्ति होती है, यदि अर्थ का अभिलाषी है तो अर्थ प्राप्त होता है। गारुडं यस्य हस्ते तु तस्य हस्तगतो नयः । यः पठेच्छृणुयादेतद्भुक्तिं मुक्तिं समाप्नुयात् ।। जिस मनुष्य के हाथ में यह गरुड़ महापुराण विद्यमान है उसके हाथ में ही नीतियों का कोष है। जो प्राणी इस पुराण का पाठ करता है या इसको सुनाता है, वह भोग और मोक्ष दोनों को प्राप्त कर लेता है। धर्मार्थ काममोक्षांश्च प्राप्नुयाच्छ्रवणादितः । पुत्रार्थी लभते पुत्रान् कामार्थी काममाप्नुयात् ।। इस महापुराण को पढ़ने या सुनने से मनुष्य के धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष- इन चारों पुरुषार्थों की सिद्धि हो जाती है। इस महापुराण का पाठ करके या इसको सुनकर के पुत्र चाहने वाला पुत्र प्राप्त करता है तथा कामना का इच्छुक अपनी कामना प्राप्ति में सफलता प्राप्त कर लेता है। विद्यार्थी लभते विद्यां जयार्थी लभते जयम्। ब्रह्महत्यादिना पापी पापशुद्धिमवाप्नुयात् ।। विद्यार्थी को विद्या, विजिगीषु को विजय, ब्रह्महत्यादि से युक्त पापी, पाप से विशुद्धि को प्राप्त करता है। वन्ध्यापि लभते पुत्रं कन्या विन्दति सत्पतिम् । क्षेमार्थी लभते क्षेमं भोगार्थी भोगमाप्नुयात् ।। बन्ध्या स्त्री पुत्र, कन्या सज्जनपति, क्षेमार्थी क्षेम तथा भोग चाहने वाला भोग प्राप्त करता है। मङ्गलार्थी मङ्गलानि गुणार्थी गुणमाप्नुयात् । काव्यार्थी च कवित्वं च सारार्थी सारमाप्नुयात् ।। मंगल की कामना वाला व्यक्ति अपना मंगल, गुणों का इच्छुक व्यक्ति गुण, काव्य करने का अभिलाषी मनुष्य कवित्वशक्ति और जीवन का सारतत्व चाहने वाला व्यक्ति सारतत्व प्राप्त करता है। ज्ञानार्थी लभते ज्ञानं सर्वसंसारमर्दनम् । इदं स्वस्त्ययनं धन्यं गारुडं गरुडेरितम् ।। ज्ञानार्थी सम्पूर्ण संसार का मर्दन करने वाला ज्ञान प्राप्त करता है "हे रुद्र!" पक्षिश्रेष्ठ गरुड़ के द्वारा कहा गया यह गारुड़महापुराण धन्य है। यह तो सबका कल्याण करने वाला है। नाकाले मरणं तस्य श्लोकमेकं तु यः पठेत्। श्लोकार्धपठनादस्य दुष्टशत्रुक्षयो धुवम् ।। जो मनुष्य इस महापुराण के एक भी श्लोक का पाठ करता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती। इसके मात्र आधे श्लोक का पाठ करने से निश्चित ही दुष्ट शत्रु का क्षय हो जाता है। अतो हि गारुड़ मुख्यं पुराणं शास्त्रसम्मतम्। गारुडेन समं नास्ति विष्णुधर्मप्रदर्शने ।। इसलिए यह गरुड़पुराण मुख्य और शास्त्र सम्मत पुराण है विष्णु धर्म के प्रदर्शन में गरुड़पुराण के समान दूसरा कोई भी पुराण नहीं है। यथा सुराणां प्रचरो जनार्दनो यथायुधानां प्रवरः सुदर्शनम् । तथा पुराणेषु च गारुडं च मुख्यं तदाहुर्हरितत्व दर्शनं ।। ग जैसे देवों में जनार्दन श्रेष्ठ है और आयुधों में सुर्दशन श्रेष्ठ है, वैसे ही पुराणों में यह गरुडपुराण हरि के तत्वनिरुपण में मुख्य कहा गया है। पुराणं गारुडं पुण्यं पवित्रं पापनाशम् । श्रृण्वतां कामनापूर्ण श्रोतव्यं सर्वदैव हि ।। यश्चेदं श्रृणुयान्मर्त्यो यश्चापि परिकीर्तयेत् । विहाय यातानां घोरां धूतपापो दिवं व्रजेत् ।। यह गरुड़ महापुराण बड़ा ही पवित्र एवं पुण्यदायक है। यह सभी पापों का विनाशक एवं सुनने वालों की समस्त कामनाओं का पूरक है। इसका सदैव श्रवण करना चाहिए। जो मनुष्य इस महापुराण को सुनता या पाठ करता है, वह निष्पाप होकर यमराज की भंयकर यातनाओं को तोड़कर स्वर्ग को प्राप्त करता है। साभार~ पं देव शर्मा💐 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
16 likes
13 shares