*महावीर चौक से रामपुर तिराहा तक तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में हुआ भव्य ध्वजारोहण*
मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पहुंची। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर जी के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रीय कार्यालय पर विधिवत ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी 36 बिरादरी के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “संगठन में ही शक्ति है, जब हम सभी एकजुट होकर खड़े होंगे तभी किसानों और समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी।”
अंकित गुर्जर ने कहा कि 15 अगस्त हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी 36 बिरादरी से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
तिरंगे की शान और किसान एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुख्य समाचार #आज के ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, नवभारत टाइम्स