क्राइम शताब्दी खबर

20 Posts • 1K views
Naman News
463 views 9 hours ago
#📰 बिहार अपडेट #बिहार #नाबालिक से दुष्कर्म #क्राइम न्यूज बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार तीन युवकों द्वारा अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रविवार को इलाज के लिए अकेले कुटुंबा अस्पताल जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही तीन लड़कों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और मुंह में गमछा बांधकर सुनसान जगह (अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन की ओर) ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। दरिंदगी के दौरान एक आरोपी ने दावा किया कि 'तुम मेरी 22वीं शिकार हो'।आरोपियों द्वारा हत्या की साजिश रचने पर पीड़िता ने जान बख्शने की गुहार लगाई और कहा कि 'जब बुलाओगे आ जाऊंगी', जिसके बाद आरोपियों ने उसे घर से डेढ़ किलोमीटर पहले छोड़ दिया। परिजनों के साथ कुटुंबा थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गठित SIT टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 में से 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश में छापेमारी जारी है। पीड़िता को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
14 shares